लाइव न्यूज़ :

खुद की गलती के बावजूद मोटरसाइकिल सवार को सरेआम पीटने पर पुलिस आरक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: November 10, 2020 14:42 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 10 नवंबर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यहां पुलिस के एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस वीडियो में आरक्षक सड़क पर खड़ी पुलिस जीप का दरवाजा लापरवाही से खोलता दिखायी दे रहा है और जब चलती मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग इससे टकरा कर नीचे गिर जाते हैं, तो वह उनमें से एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है।

छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि वायरल वीडियो का घटनाक्रम रविवार दोपहर का है और इसमें दिखाई दे रहे पुलिस आरक्षक की पहचान कालीचरण के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने पुलिस आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

शुक्ला ने बताया कि जिस वीडियो के आधार पर आरक्षक को निलंबित किया गया, वह छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मोदी कम्पाउंड में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था।

वीडियो में आरक्षक मोटरसाइकिल समेत नीचे गिरे दो लोगों में से एक व्यक्ति को डंडे से पीटता दिखायी देता है, जबकि यह अधेड़ शख्स उसके सामने हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता नजर आता है।

पुलिस आरक्षक इस व्यक्ति को थप्पड़ भी मारता है और उसकी शर्ट की कॉलर पकड़कर उसे जबरन पुलिस जीप में डालता नजर आता है। इस घटनाक्रम के कारण तंग सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात थमा दिखाई देता है।

संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोग साझा कर चुके हैं और आम नागरिक से पुलिस आरक्षक के बुरे बर्ताव की आलोचना की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी