लाइव न्यूज़ :

‘भोपाली का मतलब समलैंगिक’ बयान को लेकर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: March 26, 2022 15:01 IST

विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि किसी को बोलें... ये भोपाली है, इसका मतलब जनरली (सामान्य तौर पर) यह होता है कि वह समलैंगिक है। हां, नवाबी शौक वाला व्यक्ति...।’’ यह शिकायत मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले 27 वर्षीय पीआर मैनेजर रोहित पांडे ने दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देअग्निहोत्री ने कहा था कि भोपाली का मतलब जनरली यह होता है कि वह समलैंगिक है।यह शिकायत मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले 27 वर्षीय पीआर मैनेजर रोहित पांडे ने दर्ज कराई है।उन्होंने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

मुंबई: अपनी ‘स्थानीय भाषा में ‘भोपाली’ का अर्थ ‘समलैंगिक’ बताने वाले बयान को लेकर हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई के वर्साव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह शिकायत मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले 27 वर्षीय पीआर मैनेजर रोहित पांडे ने दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

तीन हफ्ते पुराने बताए जा रहे इस वीडियो में अग्निहोत्री हिंदी में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘‘मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं ‘भोपाली’ नहीं हूं, क्योंकि भोपाली का एक अलग कोनोटेशन (निहितार्थ) है। मतलब मैं आपको अकेले में समझाऊंगा, किसी भोपाली से पूछ लेना। किसी को बोलें... ये भोपाली है, इसका मतलब जनरली (सामान्य तौर पर) यह होता है कि वह समलैंगिक है। हां, नवाबी शौक वाला व्यक्ति...।’’ 

अग्निहोत्री की इस टिप्पणी का कई लोगों ने विरोध किया। इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी शामिल हैं। अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए दिग्विजय ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका निजी अनुभव हो सकता है, आम भोपाली का नहीं। मैं भी 1977 से भोपाल और भोपाल वासियों के संपर्क में हूं, लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहे, संगत का असर तो होता ही है।’’ 

अग्निहोत्री को सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने ट्रोल किया। भोपाल के कई लोगों ने भी उनकी इस टिप्पणी पर सवाल उठाया। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भोपाल दक्षिण से कांग्रेस के विधायक ने अग्निहोत्री से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्समहाराष्ट्रमुंबईPoliceभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज