लाइव न्यूज़ :

अमित मालवीय के खिलाफ पुलिस में शिकायत, तृणमूल नेता सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी के खिलाफ की गई टिप्पणी से थे नाराज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 8, 2024 12:36 IST

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ तृणमूल नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर ममता बनर्जी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ तृणमूल नेता ने दर्ज कराई पुलिस शिकायततृणमूल नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने मालवीय पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अपमान का आरोप लगाया हैअमित मालवीय ने एक्स पर कहा था कि ममता बनर्जी के संरक्षण से सहजान शेख फरार हुआ है

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख और वरिष्ठ नेता अमित मालवीय अपनी एक टिप्पणी के कारण परेशानी में आ गये हैं। जी हां, अमित मालवीय के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की है।

चंद्रिमा भट्टाचार्य की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत एक्स पर अमित मालवीय की पोस्ट के उस जवाब में है, जिसमें मालवीय ने दावा किया था कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले के मामले में फरार मुख्य आरोपी और तृणमूल नेता सहजान शेख को ममता बनर्जी के 'संरक्षण' प्राप्त है।

अमित मालवीय ने सोशल प्लेटफ़र्म एक्स पर कहा कि सहजान शेख ममता बनर्जी से मिले संरक्षण के कारण प्रवर्तन एजेंसी के चंगुल से फरार होने में कामयाब रहा।”

उन्होंने एक्स पर किये पोस्ट में कहा, “संदेशखाली का डॉन होने का दावा करने वाला शाहजहां फरार है। यह ममता बनर्जी के संरक्षण के बिना असंभव है क्योंकि वो पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री भी हैं।"

वहीं अमित मालवीय की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, "हमने अमित मालवीय के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। इस कारण से पुलिस अमित मालवीय के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे।"

इस बीच पश्चिम बंगाल की ओर से अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। बंगाल भाजपा की ओर से कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस सच्चाई को चुप कराने के लिए पुलिस के 'इस्तेमाल' की कोशिश कर रही है, जो बेहद गलत बात है।

इस संबंध में भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, "यह सच है कि टीएमसी सरकार बंगाल में अपराधियों को बचाने का काम कर रही है और उसकी इसी प्रवृत्ति के कारण राज्य में भारी अराजकता फैल गई है।”

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West BengalBJPTrinamoolTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट