लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात बदमाशों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 10:18 IST

Open in App

नोएडा, 11 फरवरी नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया, ‘‘थाना बादलपुर पुलिस बृहस्पतिवार सुबह अंबेडकर पार्क के पास जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार में सवार कुछ लोग आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से देवेंद्र, रविंद्र तथा भोपाल नामक तीन बदमाश घायल हो गए। मौके से भागे इनके कुछ साथियों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान महिपाल उर्फ अल्लू, सत्येंद्र, धर्मेंद्र, जितेंद्र के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से एक कार, एक पिस्तौल, एक राइफल, देसी तमंचा, कारतूस बरामद किये गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि इन बदमाशों ने मंगलवार को गिरधरपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दिनदहाड़े गोली चलाई जिसमें अमित और सलेख की मौत हो गई थी। वहीं, प्रेम नामक युवक का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड में आरोपी देवेंद्र, रविंद्र तथा भोपाल की गिरफ्तारी पर 25- 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज