लाइव न्यूज़ :

कानपुर: सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ जमकर बवाल, पुलिस ने भांजी भीड़ पर लाठियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 12, 2018 09:44 IST

दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर केलव टिकट या पास पाने वाले लोगों को प्रेवश दिया जा रहा था, लेकिन बिना टिकट से प्रवेश करने वालों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया।

Open in App

हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस से फेम पा चुकीं सपना चौधरी का रविवार (11 फरवरी) देर शाम कानपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें जमकर बवाल हुआ और भीड़ बेकाबू हो गई, जिसने पथराव कर जमकर कुर्सियां तोड़ी। साथ ही साथ भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं।

कार्यक्र बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में आयोजित किया गया था। मंच पर सपना चौधरी के पहुंचने तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन जैसे ही आंखों का काजल गाने पर थिरकना शुरू किया भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने हंगामा और हूटिंग शुरू कर दी। चौथे-पांचवें गाने तक सपना ने खुद माइक पकड़कर लोगों को शांत रहने के लिए अपील करने लगीं।

दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर केलव टिकट या पास पाने वाले लोगों को प्रेवश दिया जा रहा था, लेकिन बिना टिकट से प्रवेश करने वालों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया और पुलिस बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पत्थरबाजी भी की, जिसमें कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। 

सपना की अपील के बावजूद भीड़ लगातार बेकाबू होती गई। भीड़ ने आयोजन स्थल को कवर करने के लिए लगाई गई टिन शेड की बाउंड्री और बेरीकेडिंग तोड़ दिया। हालांकि इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था, लेकिन भीड़ को रोकने में असफल रहा।

आयोजकों ने सपना को बचाकर किसी तरह मंच से नीचे उतारा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। उत्पाती लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसे जहां जगह मिली, भाग खड़ा हुआ। कार्यक्रम को बीच में ही खत्म करना पड़ा।

लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस और आयोजकों को इस बात की आशंका नहीं थी कि कार्यक्रम के दौरान उपद्रव हो सकता है।

टॅग्स :सपना चौधरीकानपुरउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट