लाइव न्यूज़ :

PNG-CNG Price Hike: पीएनजी के दाम पांच रुपये से ज्यादा बढ़े, सीएनजी भी हुआ 80 पैसे महंगा

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2022 20:58 IST

PNG-CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर इलाके में पीएनजी और सीएनजी के दाम में वृद्धि की गई है। रसोई गैस के तौर पर इस्तेमाल होने वाले पीएनजी (PNG) की कीमतों में 16 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देPNG की कीमतों में 16 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा, कीमत 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई।बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल से लागू, इससे पहले 24 मार्च को बढ़ी थी कीमत।सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है, एक महीने में सीएनजी की कीमतों में यह छठी वृद्धि है।

नई दिल्ली: महंगाई की मार आम आदमी पर चौतरफा ओर से पड़ रही हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार वृद्धि सहित डोमेस्टिक गैंस की कीमतों के बाद अब  पीएनजी और सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बताया है कि पाइप्ड नैचुरल गैस यानी पीएनजी (PNG) की कीमतों में 16 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा किया गया है।

आईजीएल के अनुसार पीएनजी की कीमत 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल, 2022 से लागू हो गई हैं। इस वृद्धि के बाद गौतम बु्द्ध नगर में पीएनजी की कीमत अब 41.71 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। इससे पहले 24 मार्च को पीएनजी की कीमतों में एक रुपये की वृद्धि की गई थी।

सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलो की वृद्धि

सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 60.01 रुपये से बढ़ाकर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस की खुदरा बिक्री करती है। 

पिछले एक महीने में सीएनजी की कीमतों में यह छठी वृद्धि है और इस दौरान कुल मिलाकर दरें लगभग चार रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं। वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल के कारण यह वृद्धि हुई है। आईजीएल घरेलू फील्ड से प्राकृतिक गैस हासिल करती है और साथ ही आयातित एलएनजी भी खरीदती है। 

सरकार ने गुरुवार को स्थानीय फील्ड से उत्पादित गैस की कीमत 2.9 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 6.10 अमेरिकी डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल इकाई कर दी थी। उद्योग सूत्रों ने कहा कि इससे आईजीएल की लागत बढ़ गई है, और कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। 

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के भाव 63.38 रुपये किलो होंगे जबकि गुरुग्राम यह 69.17 रुपये किलो पर उपलब्ध होगा। सीएनजी की कीमत विभिन्न शहरों में अलग-अलग है। इसका कारण वैट (मूल्य वर्धित कर) जैसे स्थानीय करों का प्रभाव है।। 

टॅग्स :मुद्रास्फीतिपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब