लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाले से जुड़ी PIL पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की पीठ करेगी सुनवाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 20, 2018 11:47 IST

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी एवं अन्य पर पंजाब नेशनल बैंक को 11300 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ इस पीआईएल पर 23 फ़रवरी को सुनवाई करेगी।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ हुए 11300 करोड़ रुपये के कथित घोटाल से जुड़ी याचिका पर 23 फ़रवरी को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुआई वाली पीठ इस पीआईएल पर सुनवाई करेगी। ये पीआईएल वकील विनीत धांडे ने दायर की है। पीएनबी ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी मुंबई स्थित एक शाखा से 11300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी एवं उनसे जुड़ी हुई कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। 

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जनवरी 2018 में ही देश छोड़कर जा चुके हैं। दोनों के करीबी रिश्तेदार भी देश छोड़ चुके हैं। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय में इस जालसाजी के मामले में अलग-अलग शिकायत दर्ज की है। ईडी ने नीरव मोदी से जुड़े 40 से अधिक परिसंपत्तियों पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईडी ने नीरव मोदी से जुड़ी पाँच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है।

पंजाब नेशनल बैंक ने 16 कर्मचारियों को इस जालसाजी में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया है। निलंबति बैंक कर्मचारियों में जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। सीबीआई ने पीएनबी के छह कर्मचारियों को नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने गिरफ्तार बैंक कर्मियों से रविवार और सोमवार को पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ बैंक कर्मियों ने पैसे के बदले नीरव मोदी की मदद करने की बात कबूल की है। 

 

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)सुप्रीम कोर्टदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज