लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: कोर्ट ने नीरव मोदी और दो अन्य आरोपी को किया भगोड़ा घोषित

By भाषा | Updated: December 4, 2019 20:31 IST

विशेष सीबीआई न्यायाधीश वी सी बर्डे ने नीरव मोदी, उनके भाई नीशाल मोदी और एक करीबी सहयोगी सुभाष परब के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने का आदेश जारी करते हुए उन्हें जनवरी मध्य में अदालत में पेश होने का आदेश दिया।

Open in App

मुंबई की एक विशेष अदालत ने दो अरब डॉलर से अधिक के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में बुधवार को मुख्य आरोपी नीरव मोदी एवं दो अन्य आरोपियों को 15 जनवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया और ऐसा नहीं करने पर उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।विशेष सीबीआई न्यायाधीश वी सी बर्डे ने नीरव मोदी, उनके भाई नीशाल मोदी और एक करीबी सहयोगी सुभाष परब के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने का आदेश जारी करते हुए उन्हें जनवरी मध्य में अदालत में पेश होने का आदेश दिया।कानून के अनुसार अदालत जब ऐसा कोई आदेश जारी करती है तो आरोपियों को तय समय के अंदर उसके समक्ष पेश होना जरूरी होता है वरना वह उन्हें भगोड़ा घोषित कर सकती है। व्यक्ति को भगोड़ा घोषित किए जाने पर जांच एजेंसी भारत में उनकी संपत्ति जब्त करने का काम शुरू कर सकती है। मामले में नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी हैं। 

टॅग्स :पीएनबी स्कैमनीरव मोदीमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं