लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंकः शेहला राशिद का ट्वीट-अगर आप इस तरह के मानवीय दुखों को देखना पसंद करते हैं तो भाजपा को वोट दें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 17:58 IST

‘पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक’ के एक बुजुर्ग खाता धारक की शनिवार को मुलुंड में मौत हो गई। बैंक में कथित घोटाले की बात सामने आने के बाद मौत की पांचवी घटना है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक राम अरोड़ा के परिजन दावा कर रहे हैं कि उनकी मौत का बैंक घोटाले या उसमें से धन निकालने पर लगे प्रतिबंधों से नहीं जुड़ा है।खाताधारकों ने खाते में जमा पैसा वापस करने की मांग करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुख्यालय के बाहर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

‘पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक’ के एक बुजुर्ग खाता धारक की शनिवार को मुलुंड में मौत हो गई। बैंक में कथित घोटाले की बात सामने आने के बाद मौत की पांचवी घटना है।

इस बीच, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद ने पीएमसी बैंक मुद्दे पर ट्वीट किया। शेहला राशिद ने कहा कि अगर आप इस तरह के मानवीय दुखों को देखना पसंद करते हैं तो भाजपा को वोट दें।

जेएनयू की पूर्व छात्र हमेशा भाजपा सरकार पर कमेंट करती रहती हैं। चाहे वह जम्मू-कश्मीर का मामला हो, कन्हैया कुमार या चुनाव के लेकर हो। वह मोदी सरकार की घोर आलोचक हैं।

मृतक राम अरोड़ा के परिजन दावा कर रहे हैं कि उनकी मौत का बैंक घोटाले या उसमें से धन निकालने पर लगे प्रतिबंधों से नहीं जुड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह प्राकृतिक मौत है। वह वरिष्ठ नागरिक थे। उनकी मृत्यु का बैंक घोटाले से कोई लेना देना नहीं है।’’ उनके परिजन का कहना है कि अरोड़ा अकेले पीएमसी बैंक की राशि पर निर्भर नहीं थे। 

पीएमसी बैंक के खाताधारकों ने आरबीआई मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

पंजाब एंड महाराष्ट्र को - ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों ने खाते में जमा पैसा वापस करने की मांग करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुख्यालय के बाहर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खाताधारक करीब 12 बजे दक्षिण मुंबई में आरबीआई मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए।

उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर पीएमसी बैंक और रिजर्व बैंक के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस तैनात की गई थी। किसी को भी अब तक हिरासत में नहीं लिया गया है।

बैंक में घोटाला सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक से पैसे निकालने की अधिकतम सीमा तय करने समेत अन्य प्रतिबंध लगाए हैं। सीमा से अधिक राशि खाताधारकों को निकालने की अनुमति नहीं है। वर्तमान में यह सीमा 40,000 रुपये है। 

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)शेहला राशिदजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मुंबईमोदी सरकारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर