लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंकः कितने लोगों की जान लेगा, अब तक 4 की मौत, इलाज के लिए नहीं जुटा पाया पैसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 17:03 IST

बैंक के दो जमाकर्ताओं की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई तथा एक महिला चिकित्सक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक मुरलीधर धर्रा (83 वर्ष) की मौत उपनगरीय मुलुंद इलाके में स्थित आवास पर शुक्रवार को हुई। मृतक के पुत्र प्रेम धर्रा ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देउसने बताया कि पीएमसी बैंक में परिवार का 80 लाख रुपये जमा है।प्रेम ने कहा कि चिकित्सकों ने उनके पिता के हृदय की शल्य चिकित्सा का सुझाव दिया था।

संकट में घिरे पीएमसी बैंक के एक और खाताधारक की शुक्रवार को मौत हो गयी। मृतक के परिजनों का दावा है कि बैंक से जमापूंजी की निकासी नहीं हो पाने की वजह से खाताधारक अपना इलाज नहीं करा पाया। उसे ह्रदय का आपरेशन कराना था।

पीएमसी बैंक के खाताधारक की मौत का यह चौथा मामला है। बैंक में घोटाला सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक से पैसे निकालने की अधिकतम सीमा तय की है। उससे अधिक राशि खाताधारकों को निकालने की अनुमति नहीं है। वर्तमान में यह सीमा 40,000 रुपये है।

इससे पहले बैंक के दो जमाकर्ताओं की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई तथा एक महिला चिकित्सक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक मुरलीधर धर्रा (83 वर्ष) की मौत उपनगरीय मुलुंद इलाके में स्थित आवास पर शुक्रवार को हुई। मृतक के पुत्र प्रेम धर्रा ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि पीएमसी बैंक में परिवार का 80 लाख रुपये जमा है। प्रेम ने कहा कि चिकित्सकों ने उनके पिता के हृदय की शल्य चिकित्सा का सुझाव दिया था। बैंक में जमाराशि फंसी होने के कारण वे इलाज के लिये पैसे नहीं जुटा सके। 

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)मुंबईभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मोदी सरकारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप