लाइव न्यूज़ :

चीन को दी गई ‘क्लीनचिट’ वापस लें प्रधानमंत्री : कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन को दी गई ‘क्लीनचिट’ वापस लेते हुए माफी मांगनी चाहिए और देश को यह बताना चाहिए कि चीन के साथ लगी सीमाओं पर अप्रैल, 2020 की यथास्थिति कब तक बहाल होगी।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पेंटागन की एक रिपोर्ट पर आधारित खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री की ‘झूठी छवि’ बचाने के लिए चीन को ‘क्लीनचिट दी गई।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश (पूर्व) क्षेत्र से भाजपा सांसद तापिर गाव ने पिछले साल जून में कहा था कि चीन की सेना अंदर घुसकर गश्त लगा रही है और निर्माण कर रही है। उस वक्त सरकार ने उसे नकारा था। बाद में प्रधानमंत्री ने खुद चीन को क्लीनचिट दी। उस वक्त प्रधानमंत्री अपनी नकली छवि बचाने की कोशिश कर रहे थे।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अब पेंटागन की रिपोर्ट आई है जिसमें वही बात की गई है, जो हम लोग बार-बार कह रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमारी सीमा के साढ़े चार किलोमीटर भीतर चीन ने पूरा एक गांव बसा दिया है। इस गांव में कई बहुमंजिला इमारतें भी बना दी गई हैं। यह बहुत चिंता का विषय है।’’

खेड़ा ने तंज कसते हुए यह आग्रह किया, ‘‘प्रधानमंत्री को अपनी क्लीनचिट वापस लेनी चाहिए और देश को बताना चाहिए कि हां चीन घुसा है, घुसा हुआ है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘यह सब होने की वजह प्रधानमंत्री की गढ़ी गई झूठी छवि है। उस छवि को बचाने के लिए देश की सीमाओं की चिंता नहीं है, चीन को क्लीनचिट दी जा रही है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री देश को समयसीमा बताएं कि चीन के साथ लगी सभी सीमाओं पर अप्रैल, 2020 के समय की यथास्थिति कब तक बहाल हो जाएगी। उन्हें देश और दुनिया को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा