लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री बताएं कि फिनमेकानिका को लेकर क्या ‘गुप्ता सौदा’ हुआ: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर कांग्रेस ने अगस्ता वेस्टलैंड के स्वामित्व वाली कंपनी फिनमेकानिका से खरीद पर लगे प्रतिबंध हटाए जाने की खबरों को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि मोदी सरकार एवं फिनमेकानिका के बीच क्या ‘गुप्त सौदा’ हुआ है।

भारत सरकार ने 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से जुड़े अनुबंध के कथित उल्लंघन और रिश्वत के आरोपों के चलते फिनमेकानिका की ब्रिटिश इकाई अगस्ता वेस्टलैंड के साथ अनुबंध 2014 में खत्म कर दिया था। भाजपा ने उस वक्त कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि क्या उसके नेताओं को 450 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मिली थी।

अब फिनमेकानिका कंपनी से खरीद पर लगी रोक हटाए जाने की खबर आने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘मीडिया के मित्रों ने 2019 के संसदीय चुनावों में मोदी सरकार द्वारा लीक किए गए फ़र्ज़ी दस्तावेजों को दिखाने व संप्रग के खिलाफ झूठी कहानी बनाने में हजारों घंटे का समय लगाया। क्या मीडिया के यही मित्र अब अगस्ता कंपनी के साथ "गुप्त डील" पर मोदी सरकार से सवाल करने का साहस करेंगे?’’

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मोदी सरकार और अगस्ता/फिनमेकेनिका के बीच "गुप्त सौदा" क्या है? क्या अब उस कंपनी से डील करना ठीक है, जिसे मोदी जी और उनकी सरकार ने "भ्रष्ट-रिश्वत देने वाली फर्जी कंपनी” बताया था? क्या फर्ज़ी भ्रष्टाचार के नकली दलदल को दफन किया जा रहा है? मौकाजीवी मोदी जी, देश जवाब मांग रहा है!’’

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने इस विषय पर दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के हालिया इटली दौरे के समय एक ‘गुप्त बैठक’ हुई थी, जिसके बाद फिनमेकानिका से खरीद संबंधी प्रतिबंध हटाया गया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले दिनों जी-20 की बैठक के लिए मोदी जी इटली गए और अपने इटली के समकक्ष से मिले। उस बैठक में इस कंपनी के बारे में चर्चा हुई। ये मैं नहीं कह रहा, ये भारत में इटली के राजदूत के कथन हैं। उस बैठक में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री भी मौजूद थे। उस गुप्त बैठक में क्या हुआ, हमें नहीं पता। पर जैसे ही मोदी जी दिल्ली आए, उस कंपनी से खरीद संबंधी प्रतिबंध हटा दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने (संप्रग सरकार) तो जांच करवाई थी। हमने तो 1,620 करोड़ रुपये के एवज में इस कंपनी से 2,954 करोड़ रुपए ले लिये, गारंटी के तहत और तीन हेलिकॉप्टर उनके रखे। जैसे ही हमें पता लगा कि ये कंपनी भ्रष्ट गतिविधि में लिप्त है, हमने ये किया। पर आपने क्या किया – आपने गुप्त बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल