लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने ‘प्रगति’ बैठक में की 1.26 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:22 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 37वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और 14 राज्यों में 1.26 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने ‘‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’’ कार्यक्रम की समीक्षा की और साथ ही राज्यों के अधिकारियों को अस्पतालों में बेड की उपलब्धता और ऑक्सीजन संयंत्रों के निर्माण की प्रगति पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस बैठक में आठ परियोजनाओं और एक कार्यक्रम की समीक्षा की। इनमें से तीन-तीन परियोजनाएं रेलवे और सड़क परिवहन मंत्रालयों की जबकि दो परियोजनाएं ऊर्जा मंत्रालय से संबंधित थीं।पीएमओ ने कहा, ‘‘14 राज्यों की इन आठ परियोजनाओं की कुल संचयी लागत 1,26,000 करोड़ रुपये हैं।’’ इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, मणिपुर और दिल्ली शामिल हैं। बैठक में प्रधानमंत्री ने इन योजनाओं के समय पर पूरा होने के महत्व पर जोर दिया। पीएमओ ने बताया कि संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’’ कार्यक्रम की भी समीक्षा की और अधिकारियों से कार्यक्रम के तहत विकसित तकनीकी मंच की विभिन्न उपयोगिताओं का पता लगाने के लिए कहा ताकि नागरिकों को व्यापक लाभ के प्रावधान सुनिश्चित किया जा सके। बाद में प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘37वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और इस दौरान 14 राज्यों में 1,26,000 करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा की गई। हमने वन नेशन-वन राशन कार्ड कार्यक्रम और देश भर में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने की भी समीक्षा की।’’ पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इससे पहले 36 प्रगति बैठकों की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न राज्यों में 13.78 लाख करोड़ रुपये की 292 परियोजनाओं की समीक्षा की है। प्रगति, सक्रिय शासन व्यवस्था और समयबद्ध क्रियान्‍वयन के लिए आईसीटी (सूचना प्रौद्योगिकी) आधारित बहु-मॉडल मंच का लघु रूप है। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकारें शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल