लाइव न्यूज़ :

चुनावी आपाधापी के बीच भी पीएम नरेंद्र मोदी का लेखन जारी, क्या आपने सुनी है उनकी ये नई कविता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 15:32 IST

पीएम मोदी ने बताया कि हिमाचल की चुनावी रैली से लौटते समय उन्होंने एक कविता तैयार की है। पत्रकार के आग्रह पर उन्होंने अपनी कविता भी सुनाई। आप भी पढ़िए पीएम मोदी की नई कविता...

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कविता लिखने के भी शौकीन हैं। समय-समय पर वो अपने शौक को जाहिर भी करते रहते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस चुनावी आपाधापी में भी वो कविता लिख रहे हैं। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में न्यूज नेशन को दिए एक टीवी इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल की चुनावी रैली से लौटते समय उन्होंने एक कविता तैयार की है। पत्रकार के आग्रह पर उन्होंने अपनी कविता भी सुनाई। आप भी पढ़िए पीएम मोदी की नई कविता...

‘आसमान में सिर उठाकर घने बादलों को चीरकररोशनी का संकल्प लेंअभी तो सूरज उगा है।। दृढ़ निश्चय के साथ चलकरहर मुश्किल को पारकरघोर अंधेरे को मिटानेअभी तो सूरज उगा है।।

विश्वास की लौ जलाकरविकास का दीपक लेकरसपनों को साकार करनेअभी तो सूरज उगा है।।

न अपना न परायान मेरा न तेरासबका तेज बनकरअभी तो सूरज उगा है।।

आग को समेटतेप्रकाश को बिखेरताचलता और चलाताअभी तो सूरज उगा है।।

विकृति ने प्रकृति को दबोचाअपनों से ध्वस्त होती आज हैकल बचाने और बनानेअभी तो सूरज उगा है।।

इससे पहले नरेंद्र मोदी की कविताओं को बीजेपी की पत्रिका 'चरैवेति' में प्रकाशित किया गया है। मोदी का गुजराती में काव्य संग्रह 'आंख आ धन्य छे' पहले ही छप चुका है। पढ़िए नरेंद्र मोदी की एक और चर्चित कविता...

जिन क्षणों में मुझे तुम्हारे होने का अहसास हुआ हैमेरे दिमाग के शांत हिमालयी जंगल मेंएक वन अग्नि धधक रही हैगंभीरता से उठती हुईजब मैं अपनी आंखें तुम पर रखता हूंमेरे मस्तिष्क की आंख में एक पूर्ण चंद्रमा उदय होता हैऔर मैं संपूर्ण पुष्पित चंदन के वृक्ष से झरती महक से भर जाता हूंऔर तब जब आखिरी बार हम मिले थेमेरे होने का पोर-पोर एक अतुलनीय महक से भर गया थाहमारे अलगाव नेमेरे जीवन के आनंद के सभी शिखरों को पिघला दिया थाजो मेरे देह को झुलसाती है औरमेरे सपनों को राख में बदल देती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकला एवं संस्कृतिलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत