लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी आज ओडिशा के कटक में पेश करेंगे 4 साल का लेखा-जोखा, जानें क्यों खास है यह रैली

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 26, 2018 11:36 IST

मोदी सरकार के चार साल के मौके पर रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिए ओडिशा को चुनने पर भी राजनीतिक विश्लेषक कई तरह के मायने निकाल रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली/कटक, 26 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कटक में एक रैली को संबोधित करेंगे। आज केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं इसलिए अपने संबोधन में सरकार के काम-काम का लेखा-जोखा पेश कर सकते हैं। मोदी सरकार के चार साल के मौके पर ओडिशा को चुनने पर भी राजनीतिक विश्लेषक कई तरह के मायने निकाल रहे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी की निगाह ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर टिकी हुई है। आगामी 2019 में इन तीनों राज्यों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव हैं। पीएम मोदी अपने इस दौरे से तीनों राज्यों को साधने की कोशिश करेंगे। पिछले तीन साल में पीएम मोदी का ओडिशा का यह छठवां दौरा है। बता दें कि पीएम मोदी ने सरकार की तीसरी सालगिरह के मौके पर असम गए थे।

यह भी पढ़ेंः- मोदी सरकार की चौथी सालगिरह LIVE: पीएम मोदी ने लॉन्च किया नया वीडियो स्लोगन- 'साफ नीयत, सही विकास'

ओडिशा पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को देखते हुए भुवनेश्वर और कटक में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए 100 प्लाटून पुलिस बल (कटक में 80 और भुवनेश्वर में 20) तैनात किए जाएंगे। कटक में महानदी नदी के तट पर स्थित बाजी जातरा मैदान में एक सार्वजनिक रैली को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। यह रैली केंद्र में एनडीए सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर हो रही है।

कटक के डीसीपी अखिलेश्वर सिंह ने कहा , “एसएजी की पांच टीम, ओडीआरएफ की दो टीम के साथ एसटीयू को भी तैनात किया गया है।” सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए चार नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। इसी बीच मलकानगिरि से ऐसी खबरें है कि माओवादियों ने प्रधानमंत्री के ओडिशा दौरा का विरोध किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मलकानगिरि जिले के कलीमेला पुलिस थाने के विभिन्न इलाकों में इस तरह के पोस्टर देखे गए हैं।

PTI_Bhasha Inputs

 मोदी सरकार के चार साल की पूरी कवरेज के लिए आप पढ़ते रहिए Lokmat News.

टॅग्स :एनडीए सरकारनरेंद्र मोदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज