लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के लोकसभा पहुंचने पर खूब लगे 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारे, इस अंदाज में हुआ स्वागत

By भाषा | Updated: March 14, 2022 13:19 IST

बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंचे। इस दौरान भाजपा सांसद अपने स्थान पर खड़े हो गए और मेज थपथपाकर पीएम का स्वागत किया। नारे भी लगाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसदों ने लोक सभा में ‘भारत माता की जय’’ और ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाए।पीएम नरेंद्र मोदी के सदन में आते हैं भाजपा सांसद अपने स्थान पर खड़े हो गए और मेजें भी थपथपाने लगे।भाजपा सांसदों ने करीब एक मिनट तक सदन में नारे लगाए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी थे मौजूद

नयी दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने ‘भारत माता की जय’’ एवं ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाए। बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन निचले सदन में कार्यवाही शुरू होने पर जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी सदन में आए, सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर मेजें थपथपाने लगे।

इसके बाद भाजपा सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ एवं ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाए। भाजपा सदस्यों ने करीब एक मिनट तक नारे लगाए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की बैठक ऐसे समय शुरू हुई है जब कुछ ही दिन पहले पांच राज्यों..उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हैं।

इनमें भाजपा ने चार राज्यों..उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जीत दर्ज की है और सरकार बनाने जा रही है, वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी को सफलता मिली है। सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को बढ़ती बेरोजगारी, कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में कटौती और युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर सकता है। सत्र के इस चरण में वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट प्रस्तावों के लिए संसद की मंजूरी प्राप्त की जायेगी।

इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश करना सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू-कश्मीर के लिए सोमवार को बजट पेश करेंगी। सरकार ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक को भी लोकसभा में विचार किये जाने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है।

टॅग्स :संसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल