लाइव न्यूज़ :

गुजरातः वलसाड पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री आवास योजना' के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 23, 2018 12:25 IST

Narendra Modi Inaugurate Several Projects in Gujarat Today: बताया गया है कि गुजरात राज्य में एक लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस योजना के लाभार्थी एक साथ 26 जिलों में गृहप्रवेश का आयोजन करेंगे।

Open in App

अहमदाबाद, 23 अगस्तः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान वह सूबे की जनता को कई सौगातें देने वाले हैं। पीएम मोदी वलसाड जिले के जुजवां गांव में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को सामूहिक ई-गृहप्रवेश करवाने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे।बताया गया है कि गुजरात राज्य में एक लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस योजना के लाभार्थी एक साथ 26 जिलों में गृहप्रवेश का आयोजन करेंगे। वलसाड में दक्षिण गुजरात के पांच जिलों मुख्य रूप से वलसाड, नवसारी, तापी, सूरत और डांग के लाभार्थी एकत्रित होंगे। शेष जिलों में सामूहिक गृहप्रवेश का आयोजन प्रखण्ड स्तर पर किया जायेगा। 

इन जिलों के लाभार्थी एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वलसाड में आयोजित किये जा रहे मुख्य कार्यक्रम से जुड़ेगे। कुल मिलाकर 2 लाख लोगों के इस आयोजन से जुड़ने की उम्मीद है।

इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विभिन्न विकासकारी योजनाओं, जिसमें दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोदय योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान भी शामिल हैं, के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। वे महिला बैंक सहायकों को नियुक्ति पत्र और छोटे-एटीएम भी वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री वहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

जूनागढ़ में पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यहां एक सरकारी अस्पताल, जूनागढ़ नगर पालिका परिषद की 13 परियोजनाएं, खोखराडा में एक दुग्ध प्रसंस्करण इकाई इन योजनाओं में शामिल हैं। प्रधानमंत्री वहां पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री राज्य के गांधीनगर में स्थित गुजरात फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे। दिल्ली वापस लौटने से पहले वे गांधीनगर में सोमनाथ न्यास में एक बैठक में भी भाग लेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज