लाइव न्यूज़ :

PM Modi Visit US: डोनाल्ड ट्रंप से मिलने अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, व्हाइट हाउस में ट्रंप खुद करेंगे डिनर होस्ट; जानें कार्यक्रम का शेड्यूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2025 10:22 IST

PM Modi Visit US:पीएम मोदी अमेरिका-भारत के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए ट्रम्प के साथ दो दिवसीय बैठक के लिए 12 फरवरी को वाशिंगटन, डी.सी. का दौरा करने वाले हैं

Open in App

PM Modi Visit US: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार और रक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। मामले के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार को यह बताया। उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार मोदी पेरिस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद वाशिंगटन डीसी जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के 12 फरवरी की शाम को अमेरिका की राजधानी पहुंचने की उम्मीद है और अगले दिन उनके और ट्रंप के बीच वार्ता होने की उम्मीद है। नवंबर में चुनावी जीत के बाद 20 जनवरी को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह प्रधानमंत्री की अमेरिका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

ट्रंप प्रशासन के सत्ता में आने के कुछ ही सप्ताह के भीतर द्विपक्षीय यात्रा पर वाशिंगटन डीसी जाने वाले कुछ विदेशी नेताओं में मोदी भी शामिल होंगे। मोदी की यात्रा के बारे में हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा था कि नई दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की "यथाशीघ्र" यात्रा के लिए वाशिंगटन के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री 10 और 11 फरवरी को 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट' में भाग लेने के लिए पेरिस जा रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपUSWhite House
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज