लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी आज गोरखपुर में दो वंदेभारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: July 7, 2023 08:05 IST

पीएम मोदी वाराणसी में शुक्रवार  बारह हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे।गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह गोरखपुर जाएंगे जहां वह गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे। यहां से वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाएंगे जहां पर गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस और जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। स्टेशन को विश्व-स्तरीय सुविधाओं वाला बनाया जाएगा। इस पर कुल 498 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी वाराणसी में शुक्रवार बारह हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वाराणसी में प्रधानमंत्री पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अलावा तीन रेल लाइनों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वाराणसी-जौनपुर सेक्शन की फोर लेन वाली सड़क सहित कई अन्य रोड प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे।

इनके अलावा यहां गंगा घाटों से जुड़ी कई परियोजनाओं के साथ ही 192 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं पीएम आवास से जुड़े 9 लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे और इसके साथ ही पीएम आवास से जुड़े 5 लाख लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी जाएगी। इसके साथ ही स्वनिधी योजना के सवा लाख पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण और आयुष्मान कार्ड लांच करते हुए 2.88 करोड़ लोगों आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का भी शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे। इसके साथ ही मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट के नवीनीकरण का शिलान्यास भी करेंगे।

वाराणसी में पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह BLW गेस्टहाउस पहुंचेंगे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 8 जुलाई को पीएम अपने तेलंगाना और राजस्थान के कार्यक्रमों के लिए रवाना हो जाएंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगोरखपुरवाराणसीRaipurउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार