लाइव न्यूज़ :

असम की रैली में पीएम मोदी बोले- हम बिना किसी भेदभाव के सबके लिए नीतियां बनाते हैं

By भाषा | Updated: April 3, 2021 13:45 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो समाज को बांटते हैं और सिर्फ एक वर्ग के लिए विकास की बात करते हैं उन्हें धर्मनिरपेक्ष कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक आत्मसमर्पण नहीं करने वाले उग्रवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि असम को उनकी जरूरत है।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजग सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को पूरी तरह सशक्त बनाने का प्रयास किया है।

तमुलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें बिना किसी भेदभाव के सब के लिए नीतियां बनाती हैं, जबकि कुछ लोग केवल एक वर्ग के लिए काम करने वालों को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं और सभी के लिए काम करने वाले को सांप्रदायिक कहते हैं।

मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि असम के लोग हिंसा के खिलाफ हैं, वे विकास, शांति, एकता और स्थिरता चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार असम समझौते को पूरी तरह से लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक काम कर रही है, ज्यादातर समस्याओं को हल कर लिया गया है और बाकी का हल भी जल्द निकाला जाएगा।’’

मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो समाज को बांटते हैं और सिर्फ एक वर्ग के लिए विकास की बात करते हैं उन्हें धर्मनिरपेक्ष कहा जाता है और जो सभी के लिए काम करते हैं, उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है।

प्रधानमंत्री ने अब तक आत्मसमर्पण नहीं करने वाले उग्रवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि असम को उनकी जरूरत है।  राज्य में लंबे समय तक रहे हिंसा के माहौल के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाज के टुकड़े करके और भेदभाव करके समाज के एक वर्ग के लिए कुछ दिया जाए तो उसे धर्मनिरपेक्षता कहा जाता है और जो सभी के लिए काम करते हैं, उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजग सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को पूरी तरह सशक्त बनाने का प्रयास किया है। धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता के इस खेल ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है।’’ मोदी ने कहा कि केंद्र और असम में पिछले पांच साल में ‘दोहरे इंजन’ वाली राजग सरकारों के होने से राज्य के लिए दोहरे फायदे वाले परिणाम आये हैं। मोदी ने एआईयूडीएफ संस्थापक और सांसद बदरुद्दीन अजमल के बेटे अब्दुर रहीम द्वारा कांग्रेस की एक रैली में दिये गये बयान की ओर इशारा करते हुए भी निशाना साधा।

रहीम ने शुक्रवार को एक रैली में कहा था कि ‘दाढ़ी, टोपी और लुंगी वाले’ असम में अगली सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इससे बड़ा असम के लिए कोई अपमान नहीं हो सकता। असम की जनता उन लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगी जो असम के गौरव और पहचान का अपमान करते हैं और जनता उन्हें मतदान के जरिये मुंहतोड़ जवाब देगी।’’

उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने दोबारा राजग की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार असम समझौते को पूरी तरह से लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक काम कर रही है, ज्यादातर समस्याओं को हल कर लिया गया है और बाकी का हल भी जल्द निकाला जाएगा।’’

टॅग्स :असमनरेंद्र मोदीअसम विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला