लाइव न्यूज़ :

दुनिया के एकमात्र नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी, जिन्हें अमेरिकी राष्‍ट्रपति के ऑफिस 'White House' ने ट्विटर पर किया फॉलो

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2020 15:02 IST

The White House ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO INDIA), राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास, अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को फॉलो किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति ऑफिस The White House  ने यह कदम भारत द्वारा मलेरिया की दवा (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन HCQ) की मदद के बाद उठाया है। मलेरिया की दवा (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन HCQ) कोरोना वायरस के इलाज में  कारगर माना जा रहा है।

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के राष्‍ट्रपति के ऑफिस The White House ने ट्विटर पर फॉलो किया है। व्हाइट हाउस द्वारा फॉलो किए जाने वाले पीएम नरेंद्र फमोदी दुनिया के इकलौते नेता बने गए हैं। व्हाइट हाउस ने पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भारत के राष्ट्रपति भवन के अधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी फॉलो किया है। दिलचस्प बात यह है कि व्हाइट हाउस अपने ट्विटर अकाउंट पर सिर्फ 19  लोगों के हैंडल को फॉलो करता है। उसमें से सिर्फ 5 ही विदेशी हैंडल हैं और ये सभी भारतीय हैं।

व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO INDIA), राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास को फॉलो किया है। इनके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो किया गया है।

मलेरिया की दवा (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन HCQ) की मदद के बाद The White House की ओर से लिया गया ये फैसला

अमेरिका के राष्ट्रपति ऑफिस The White House  ने यह कदम भारत द्वारा मलेरिया की दवा (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन HCQ) की मदद के बाद उठाया है। मलेरिया की दवा (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन HCQ) कोरोना वायरस के इलाज में  कारगर माना जा रहा है। जिसकी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर पीएम नरेंद्र मोदी से ये दवाई की मांगी थी। भारत ने इसके बाद अमेरिका, इजराइल, ब्राजिल सहित कई देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का निर्यात किया है।  भारत ने इस दवाई पर लगी बैन को हटाकर निर्यात शुरू किया है। मार्च में भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर बैन लगाया था। 

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते फोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली यह दवा भेजने का अनुरोध किया था।   

डोनाल्ड ट्रंप भी पीएम नरेंद्र मोदी को कह चुके हैं धन्यवाद 

डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस पर अपने नियमित व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमने जिस चीज के लिए उनसे (पीएम मोदी) अनुरोध किया था उसे देने की मंजूरी देने के लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और वह बहुत शानदार शख्स हैं। हम इसे याद रखेंगे।’’ इससे पहले ट्वीट कर ट्रंप ने मोदी की उनके मजबूत नेतृत्व के लिए प्रशंसा की और कहा कि संकट के दौरान भारत की मदद को भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘असाधारण वक्त में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की आवश्यकता होती है। एचसीक्यू पर फैसले के लिए भारत और भारतीय लोगों का शुक्रिया। इसे भुलाया नहीं जाएगा।’’ डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते फोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली यह दवा भेजने का अनुरोध किया था।  

ट्रंप ने ट्वीट किया था, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लड़ाई में न केवल भारत बल्कि मानवता की मदद में आपके मजबूत नेतृत्व के लिए शुक्रिया।’’ यह ट्वीट वायरल हो गया और उसे 60,000 बार रीट्वीट किया गया तथा दो लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसके बाद ट्रंप को ट्वीट कर कहा था कि भारत हर संभव मदद के लिए तैयार है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज