लाइव न्यूज़ :

नेपाल: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पीएम मोदी ने शिलान्यास समारोह में लिया भाग, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2022 11:56 IST

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने लुंबिनी में महामायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने लुंबिनी मठ क्षेत्र के भीतर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी), दिल्ली से संबंधित एक भूखंड में बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक केंद्र के शिलान्यास समारोह में भाग लिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक केंद्र के शिलान्यास समारोह में भाग लिया।बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर पहुंचे।महामाया देवी मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की।

काठमांडू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के अपने समकक्ष शेर बहादुर देउबा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए लुंबिनी पहुंचे। पीएम मोदी और शेर बहादुर देउबा ने लुंबिनी मठ क्षेत्र के भीतर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी), दिल्ली से संबंधित एक भूखंड में बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक केंद्र के शिलान्यास समारोह में भाग लिया।

बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को नेपाल में लुंबिनी मठ क्षेत्र के भीतर बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक अद्वितीय केंद्र के निर्माण की आधारशिला रखने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा करने के लिए पवित्र महामायादेवी मंदिर भी पहुंचे। पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने लुंबिनी में महामायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

जानें लुंबिनी के बारे में सबकुछ

बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था, लेकिन उन्होंने बिहार के बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया, सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त किया। लुंबिनी वह पवित्र स्थान है जहां बौद्ध परंपरा के अनुसार रानी महामायादेवी ने लगभग 623 ईसा पूर्व में सिद्धार्थ गौतम को जन्म दिया था। भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी के प्रसिद्ध उद्यान में हुआ था, जो जल्द ही तीर्थ स्थान बन गया। तीर्थयात्रियों में भारतीय सम्राट अशोक थे, जिन्होंने वहां अपना एक स्मारक स्तंभ खड़ा किया था।

यह स्थल अब एक बौद्ध तीर्थ केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां भगवान बुद्ध के जन्म से जुड़े पुरातात्विक अवशेष एक केंद्रीय विशेषता है। क्षेत्र के कुछ अन्य विहार और मठ म्यांमार के स्वर्ण मंदिर, तारा फाउंडेशन मंदिर, श्रीलंका मठ, कोरियाई मंदिर (डीए सुंग शाक्य), कंबोडियन मठ और वियतनामी फाट क्वोक तू मंदिर हैं। लुंबिनी नेपाल के सबसे पवित्र और सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है जिसके परिणामस्वरूप इसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत क्षेत्रों की सूची में शामिल किया गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनेपालबुद्ध पूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज