लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने की पुतिन से मुलाकात, रूस को इस बात के लिए कहा-शुक्रिया

By भाषा | Updated: May 21, 2018 18:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस में कहा कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी अब 'विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर पहुंच गई है।

Open in App

सोची, 21 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता की और कहा कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी अब 'विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर पहुंच गई है। काला सागर के तट पर बसे इस शहर में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस लंबे वक्त से मित्र हैं। उन्होंने सोची में पहली अनौपचारिक बैठक के लिए उन्हें आमंत्रित करने पर राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। 

मोदी ने 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रूस के अपने पहले दौरे को याद किया और कहा कि पुतिन पहले वैश्विक नेता थे जिनसे उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी और राष्ट्रपति पुतिन द्वारा बोए गए 'रणनीतिक साझेदारी' के बीज अब दोनों देशों के बीच 'विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' में तब्दील हो गए हैं। 

मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन में स्थायी सदस्यता दिलाने में भारत की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर रूस को धन्यवाद दिया। आठ राष्ट्रों के इस संगठन का उद्देश्य सदस्य देशों में सैन्य एवं आर्थिक सहयोग बढाना है। भारत और पाकिस्तान को इस संगठन में पिछले साल शामिल किया गया था। मोदी ने कहा, 'हम अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण यातायात गलियारा (आईएनएसटीसी) और ब्रिक्स पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'

सोची में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए पुतिन ने कहा कि उनका दौरा द्विपक्षीय संबंधों में नई जान फूंकेगा। उन्होंने कहा कि रूस और भारत बहुराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मोर्चों पर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग का भी जिक्र किया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज