लाइव न्यूज़ :

रिक्शा चालक ने बेटी की शादी में पीएम मोदी को भेजा था न्योता, नहीं जा सके तो पहले भेजी चिट्ठी और अब की मुलाकात

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 18, 2020 07:11 IST

मंगल केवट पीएम नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव डोमरी के रहने वाले हैं। वह हर दिन प्राताकाल गंगा घाट की सफाई करते हैं। मंगल ने खुद दिल्‍ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर अपनी बेटी साक्षी की शादी का निमंत्रण दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देपांच मिनट की मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगल केवट से बेटी की शादी में कोई दिक्कत और परेशानी तो नहीं हुई ना...इसके बारे में पूछा। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मंगल केवट का अभिवादन किया और अपने साथ बैठाया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रिक्शा चलाने वाले मंगल केवट ने अपनी बेटी की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा था। उस वक्त पीएमो द्वारा तब पत्र भेजकर रिक्शा चालक मंगल केवट और उनकी बेटी को शुभकामनाएँ दी गई थी। पीएम मोदी शादी में तो नहीं शामिल हो पाए थे लेकिन पीएम मोदी ने पत्र भिजवाने के बाद भी मंगल केवट को बुलाकर उनसे मुलाकात की है। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी जब वाराणसी पहुंचे तो उन्‍होंने मंगल केवट को बुलाकर अलग से मुलाकात की। बेटी और दामाद को साथ न लाने के बारे में भी पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगल केवट से पूछा और उनको आने वाली जिंदगी की शुभकामनाएँ दी। 

रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी मोदी वाराणसी के दौरे पर आए तो व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी उन्होंने मंगल केवट को बुलाया और उनसे मिलने का वक्त निकाला। पीएम नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के जरिए संदेश भेजकर मंगल केवट को बड़ा लालपुर स्थित हस्‍तकला संकुल बुलवाया था। वहां पहुंचने पर पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मंगल केवट का अभिवादन किया और अपने साथ बैठाया। पीएम मोदी ने तकरीबन पांच मिनट मंगल केवट से बात की। 

मंगल केवट पीएम नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव डोमरी के रहने वाले हैं। वह हर दिन प्राताकाल गंगा घाट की सफाई करते हैं। मंगल ने खुद दिल्‍ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर अपनी बेटी साक्षी की शादी का निमंत्रण दिया था। 

पांच मिनट की मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगल केवट से बेटी की शादी में कोई दिक्कत और परेशानी तो नहीं हुई ना...इसके बारे में पूछा। पीएम मोदी ने यह भी पूछा कि दामाद क्या करता है? 

मंगल केवट ने पीएम मोदी को कहा कि वह 'मोदी भक्त' बनकर रहना चाहता है...इसपर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मुझे मालूम है कि आप देश की सेवा करते हैं। ऐसे ही करते रहें, जो एक मिसाल है।' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज