लाइव न्यूज़ :

'2001 में आज ही के दिन...'?, प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकाल के 25 साल पूरे किए, ऐसे किया याद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 7, 2025 12:29 IST

"2001 में आज ही के दिन, मैंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अपने साथी भारतीयों के निरंतर आशीर्वाद की बदौलत, मैं सरकार के मुखिया के रूप में अपनी सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हूँ।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत के नागरिकों के निरंतर समर्थन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।महान राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना उनका निरंतर प्रयास रहा है। पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पड़ाव को पार किया। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से 25 वर्षों की जनसेवा पूरी कर ली। विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के नागरिकों के निरंतर समर्थन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "2001 में आज ही के दिन, मैंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अपने साथी भारतीयों के निरंतर आशीर्वाद की बदौलत, मैं सरकार के मुखिया के रूप में अपनी सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हूँ।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सरकार के मुखिया के रूप में अपने 25वें वर्ष की शुरुआत करते हुए कहा कि लोगों के जीवन में सुधार लाना और इस महान राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना उनका निरंतर प्रयास रहा है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने 2001 में आज ही के दिन पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने साथी भारतीयों के निरंतर आशीर्वाद से मैं सरकार के मुखिया के रूप में अपनी सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हूं। भारत की जनता के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी वर्षों के दौरान मेरा निरंतर प्रयास रहा है कि हम अपने लोगों के जीवन को बेहतर बनाएं तथा इस महान राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें, जिसने हम सभी का पालन-पोषण किया है।’’

गुजरात में लगातार तीन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत दिलाने के बाद उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लगातार तीन राष्ट्रीय चुनावों में जीत दिलाई है। मोदी ने कभी भी चुनावी हार का सामना नहीं किया है और सभी प्रधानमंत्रियों में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड उनके नाम है, जिसमें साढ़े 12 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भी शामिल है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPMO
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल