लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेलेक्ट कमेटी ने सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को पद से किया बर्खास्त

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 19:38 IST

कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में कुछ आत्तियां दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी डर से सीबीआई चीफ को हटाया है।

Open in App

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के भविष्य का फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति का बड़ा फैसला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई चीफ ने आलोक वर्मा को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव होंगे।  

इस बैठक में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी, मल्लिकार्जुन खड़गे और जस्टिस सीकरी शामिल थे। वहीं, जस्टिस सीकरी ने कहा कि आलोक वर्मा के खिलाफ जांच बेहद जरूरी है। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में कुछ आत्तियां दर्ज कराई। बता दें कि आलोक वर्मा को डीजी फायर सेफ्टी विभाग बनाया गया। 

टीवी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला बैठक के 2-1 से लिया गया है। यानी 2 बर्खास्त के पक्ष में वोट किया और एक विपक्ष में। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी डर गए।

अधिकारियों ने बताया कि 1979 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी वर्मा को भ्रष्टाचार और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के आरोप में पद से हटाया गया। इसके साथ ही एजेंसी के इतिहास में इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले वह सीबीआई के पहले प्रमुख बन गए हैं।उन्होंने बताया कि वर्मा को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में पदस्थापित किये जाने की संभावना है। सीवीसी की रिपोर्ट में वर्मा के खिलाफ आठ आरोप लगाए गए थे। यह रिपोर्ट उच्चाधिकार प्राप्त समिति के समक्ष रखी गई। समिति में लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के प्रतिनिधि के रूप में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए के सीकरी भी शामिल थे।उन्होंने बताया कि वर्मा को पद से हटाने का फैसला बहुमत से किया गया। खड़गे ने इस कदम का विरोध किया। 

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :आलोक वर्मासीबीआईनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज