लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने CIC की नई बिल्डिंग का किया उद्घाटन, मॉर्डन सूचना के 5 स्तंभों के बारे में बताया

By भारती द्विवेदी | Updated: March 6, 2018 19:02 IST

पीएम मोदी ने कहा मेरा मानना है कि सशक्त नागरिक हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधार हैं। हमारी सरकार पिछले 4 सालों से लोगों को और सशक्त और इंफॉर्म करने की कोशिश कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय सूचना आयोग की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया है। उद्घाटन के इस मौके पर पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा- 'मुझे विश्वास है कि केंद्रीय सूचना आयोग लोगों को ध्यान में रखकर अपने सिस्टम को बेहतर करने की कोशिश करेगा।'

उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि सशक्त नागरिक हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधार हैं। हमारी सरकार पिछले चार सालों से लोगों को और सशक्त और इंफॉर्म करने की कोशिश कर रही है।

प्रधानमंत्री ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आधुनिक सूचना के पांच प्रमुख स्तंभों हैं, जिन पर सरकार लागतार काम कर रही है। पीएम मोदी ने पूछना, सुनना, बातचीत करना और एक्ट और इंफॉर्म करने को पांच प्रमुख स्तंभ बताया है। फिर प्रधानमंत्री ने पांचों प्रमुख स्तंभों को बारी-बारी से समझाया। उन्होंने कहा कि अगर मैं पहले स्तंभ 'पूछने' के बारे में डिटेल में बात करूं तो सरकार की पॉलिसी और प्रोजेक्ट में बेहतर गर्वेनेंस के लिए लोगों के सवालों को प्रमुखता दी जाती हैं।

दूसरा स्तंभ है 'सुनना' तो आज भारत में एक ऐसी सरकार है, जो लोगों की बातों को सुनती है या आपके द्वारा सोशल मीडिया पर भेजे गए सुझावों को लेती है। तीसरे स्तंभ 'बातचीत' पर उन्होंने कहा कि ये पिछले दो स्तंभों की तरह ही काफी महत्वपूर्ण है। मेरा मानना है कि सरकार और जनता के बीच जब भी बातचीत होती है तो एक इमोशनल कनेक्शन होता है।

चौथा स्तंभ 'एक्ट' के बारे में उन्होंने कहा पूछने, सुनने और बातचीत के बाद भी अगर उस पर एक्शन नहीं लिया जाया तो सारी मेहनत बेकार होती है। जब जीएसटी लागू किया गया, तब हमने लोगों की शिकायतें सुनी। फिर हमने नए नियमें बनाए और कई नियम बदले भी।पांचवें स्तंभ 'इंफॉर्म' के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये सरकार की ड्यूटी है कि वो लोगों को अपने काम के बार सही जानकारी दें। सरकार जो भी काम कर रही है, हम उसके बारे में लोगों को सही जानकारी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि केंद्रीय सूचना आयोग की ये नई बिल्डिंग दक्षिणी दिल्ली स्थित मुनीरका में स्थित है। अभी तक आय़ोग का कामकाज दो अलग-अलग जगहों पर किराये के भवन में होता था। नये भवन का निर्माण राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम ने किया है। पांच मंजिला ये इमारत अत्याधुनिक वीडियो कांफ्रेंसिंग, सूचना -प्रौद्योगिकी की सुविधाओं से लैस है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज