लाइव न्यूज़ :

Karnataka Chunav: बेंगलुरु में 5 मई को पीएम मोदी के रोड शो को लेकर जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों से बचें

By रुस्तम राणा | Updated: May 4, 2023 22:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मोटर चालकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें शाम 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच कुछ विशेष मार्गों से बचने की सलादी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की बेंगलुरु यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मोटर चालकों के लिए एक एडवाइजरी जारी कीजिसमें यात्रियों को शाम 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच कुछ विशेष मार्गों से बचने की सलादी है इन मार्गों में एचएएल एयरपोर्ट रोड - कैम्ब्रिज लेआउट रोड - 100 फीट रोड - एएससी सेंटर, ट्रिनिटी सर्कल - एमजी रोड - वेब्स जंक्शन - मणिपाल सेंटर - डिकेंसन रोड, कब्बन रोड - बीआरवी जंक्शन - राजभवन रोड आदि रोड शामिल है

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव 2023 के मद्देनजर शुक्रवार (5 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मोटर चालकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें शाम 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच कुछ विशेष मार्गों से बचने की सलादी है। इनमें एचएएल एयरपोर्ट रोड - कैम्ब्रिज लेआउट रोड - 100 फीट रोड - एएससी सेंटर, ट्रिनिटी सर्कल - एमजी रोड - वेब्स जंक्शन - मणिपाल सेंटर - डिकेंसन रोड, कब्बन रोड - बीआरवी जंक्शन - राजभवन रोड आदि रोड शामिल है। पुलिस ने मोटर चालकों से वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करने और सहयोग करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने मोटर चालकों से वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करने और सहयोग करने का अनुरोध किया है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यहां शनिवार को प्रस्तावित 36.6 किलोमीटर के रोड शो कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उसे दो दिनों में विभाजित कर दिया है। ताजा कार्यक्रम के मुताबिक अब वह शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रोड शो करेंगे। सत्तारूढ़ पार्टी को इस योजना में बदलाव इसलिए करना पड़ा क्योंकि बेंगलुरु के लोगों ने इस तरह के एक दिवसीय कार्यक्रम से होने वाली कठिनाइयों को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

 केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री अब दो दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रोड शो करेंगे। पार्टी ने बुधवार को कहा था कि मोदी शनिवार को यहां 36.6 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इसके तहत वह सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 10.1 किलोमीटर और शाम चार बजे से रात 10 बजे तक 26.5 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले थे। 

उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने कहा है कि अगर पूरे दिन रोड शो किया जाता है तो इससे समस्या होगी। इसलिए, हमने उनकी भावनाओं का सम्मान किया है और इसे दो दिनों में करने का फैसला किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि छह और सात मई को रोड शो शहर के कुल 28 विधानसभा क्षेत्रों में से 19 से होकर गुजरेगा। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा। आठ मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और मतों की गिनती 13 मई को होगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज