लाइव न्यूज़ :

मोदी ने पूछा- 2014 के बाद किसी शहर में बम धमाका हुआ? प्रियंका ने कहा- इनसे बड़ा कायर-कमजोर पीएम नहीं देखा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 9, 2019 17:28 IST

Lok Sabha Elections 2019: पीएम मोदी ने रैली में कहा, ''2014 के बाद से सभी शहरों में बन धमाकों पर कैसे नियंत्रण पाया गया? कैसे केवल जम्मू-कश्मीर तक आतंकी गतिविधियां सिमट कर रह गई हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे सरकार ने राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआजमगढ़ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से सभी शहरों में बम धमाकों पर काबू पाया।पीएम ने कहा कि आतंकी गतिविधियां केवल जम्मू-कश्मीर तक सिमट कर रह गई हैं।

Lok Sabha Elections 2019: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व की यूपीए सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा, ''2014 के बाद से सभी शहरों में बन धमाकों पर कैसे नियंत्रण पाया गया? कैसे केवल जम्मू-कश्मीर तक आतंकी गतिविधियां सिमट कर रह गई हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे सरकार ने राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। हम पाकिस्तान में घुसे और आतंकियों पर हमला किया।''

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक जनसभा में नरेंद्र मोदी को कायर और कमजोर प्रधानमंत्री तक कह डाला। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहीं प्रियंका गांधी ने कहा, ''इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है, टीवी पे दिखाने से नहीं आती है।'' 

पूर्वी उत्तर प्रदेश से कांग्रेस की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ''राजनीतिक शक्ति वो होती है जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है, जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते।''

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आजमगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज