लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, अच्छा संगठनकर्ता बताया

By रजनीश | Updated: May 27, 2019 11:02 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शानदार जीत दर्ज की है.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दिया। ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा मेरे महत्वपूर्ण सहयोगी नितिन गडकरी जी को उनके जन्मदिन की बधाई। गडकरी जी ने एक अच्छे संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई जिन्होंने बीजेपी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया। साथ ही वह एक प्रभावी मंत्री हैं जिन्होंने नए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में योगदान दिया है। पीएम ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना किया।

लोकसभा चुनाव 2019 में नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने करीबी कांग्रेस प्रतिद्वंदी नाना पटोले को करारी शिकस्त दी। साल 2014 के आम चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने पर गडकरी को सड़क और परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महाराष्ट्र की उपराजधानी और विदर्भ का सबसे प्रमुख शहर नागपुर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का गढ़ है। वर्तमान में यहां से बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय पर्यटन मंत्री नितिन गडकरी सांसद हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में चार बार के सांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार को चुनाव हराया था। नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद जैसी राष्ट्रवादी संघठनों का प्रमुख केंद्र है। इस क्षेत्र में बहने वाली नाग नदी के नाम पर इसका नाम नागपुर रखा गया है।

टॅग्स :नितिन गडकरीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब