लाइव न्यूज़ :

भारत की जीत पर पीएम मोदी का ट्वीट- टीकाकरण और क्रिकेट दोनों के लिहाज से आज का दिन शानदार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 6, 2021 22:04 IST

IND vs ENG:  नॉटिंघम में पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद भारत ने लार्ड्स में दूसरा टेस्ट जीता था जबकि इंग्लैंड ने हैडिंग्ले में तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी हासिल की थी। पांचवां और अंतिम टेस्ट मैनचेस्टर में 10 सितंबर से खेला जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने इस तरह पहली पारी में 191 रन पर सिमटने के बाद जोरदार वापसी की।इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाकर 99 रन की बढ़त हासिल की थी।भारत ने इसके बाद दूसरी पारी में 466 रन का स्कोर खड़ा किया था।

IND vs ENG: भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को 157 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वैक्सीनेशन और क्रिकेट दोनों के लिहाज से आज का दिन शानदार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 11 दिनों में तीसरी बार - सोमवार को कोविड -19 टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गयी और इसके साथ ही में देश में अब तक दी गयी खुराक की कुल संख्या 69.68 करोड़ से अधिक हो गयी है।

उमेश यादव (60 रन पर तीन विकेट), बुमराह (27 रन पर दो विकेट), शार्दुल ठाकुर (22 रन पर दो विकेट) और रविंद्र जडेजा (50 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम ‘द ओवल’ पर 368 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 92.2 ओवर में 210 रन पर ढेर हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, "सितंबर की शुरुआत एक उच्च स्तर के साथ हुयी है और भारत ने आज एक करोड़ कोविड टीकाकरण को छू लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।" अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कुल 1,05,76,911 खुराक दी गयी।

उन्होंने कहा कि देर रात तक दिन भर के अंतिम आंकड़ों के संकलन के साथ यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मंत्रालय ने शाम सात बजे तक मिले आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश में अब तक 53,29,27,201 लाभार्थियों को कोविड टीकों की पहली खुराक और 16,39,69,127 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अब तक कुल मिलाकर, 18-44 आयु वर्ग के 27,64,10,694 लोगों को पहली खुराक और 3,57,76,726 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। मांडविया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सुरक्षा उनकी, जो हमें सुरक्षित रखते है। कच्छ में तैनात सुरक्षा बलों का पूर्ण टीकाकरण एवं उनके परिवार को कोविड से बचाव के लिये टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। कोविड महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।’’ 

टॅग्स :इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डबीसीसीआईनरेलाVaccine Administration Cell of the Union Health Ministryकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील