लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: अंजना ओम कश्यप ने प्रधानमंत्री से पूछना चाहा सवाल, मिला यह दो टूक जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 17, 2019 20:17 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, 'बहुत बढ़िया, प्रधानमंत्री का पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव परिणाम से चार पांच दिन पहले होता है। यह अजीब है कि प्रधानमंत्री अमित शाह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा- सुना है दरवाजा बंद कर पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में आज (17 मई) को पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में आज (17 मई) को पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की आलोचान की जा रही है। लोगों का कहना है कि पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं बल्कि मन की बात करने आए थे। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल वाले राउंड में आज तक की जानी-मानी पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने पीएम मोदी से पूछा कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जो 'नाथूराम गोडसे देशभक्त' वाला बयान दिया है, अगर उसके बाद भी वो भोपाल सीट से जीत जाती हैं तो क्या पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी या स्वागत करेगी? 

सवाल सुनते ही पीएम मोदी ने अमित शाह की ओर इशारा करते हुए कहा, मैं तो अनुशासन को मामने वाला सिपाही हूं...मेरे ही अध्यक्ष से ऊपर कोई नहीं है..तो जवाब भी वही देंगे। जिसके बाद सवाल का जवाब अमित शाह ने दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का खुद को सिपाही बताकर अमित शाह की तरफ इशारा करने वाला वीडियो वायरल हो गया है। 

अमित शाह ने कहा, पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया है और हम इसपर उचित कार्रवाई कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा, प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी भगवा आतंक के फर्जी केस के खिलाफ हमारा सत्याग्रह है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि समझौता एक्सप्रेस में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें एलईटी से जोड़कर भगवा आतंक से जोड़ दिया गया। बाद में कोर्ट ने इन्हें मुक्त किया। ऐसा क्यों हुआ? 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, 'बहुत बढ़िया, प्रधानमंत्री का पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव परिणाम से चार पांच दिन पहले होता है। यह अजीब है कि प्रधानमंत्री अमित शाह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। सुना है दरवाजा बंद कर दिया गया है और कुछ पत्रकारों को घुसने नहीं दिया जा रहा है। बंद कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है।' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल