लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी फिरोजपुर रैली: जेपी नड्डा ने पंजाब सरकार को सुरक्षा में चूक के लिए ठहराया जिम्मेदार, कहा- मुख्य सचिव और डीजीपी ने दिया था आश्वासन

By विशाल कुमार | Updated: January 5, 2022 15:28 IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री के लिए बात करें तो सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह घटना सुरक्षा में एक बड़ी चूक है. प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के रास्ते में जाने दिया गया जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी ने एसपीजी को रास्ता साफ रखने का आश्वासन दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देआज पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो साल बाद रैली होनी थी.सुरक्षा में चूक का हवाला देते हुए रैली रद्द करनी पड़ी।जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के रास्ते में जाने दिया गया.

नई दिल्ली:पंजाब के फिरोजपुर में रैली के लिए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर फंसने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी सुरक्षा चूक बताते हुए चिंता जताई है.

नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री के लिए बात करें तो सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह घटना सुरक्षा में एक बड़ी चूक है. प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के रास्ते में जाने दिया गया जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी ने एसपीजी को रास्ता साफ रखने का आश्वासन दिया था.

उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मामले को बदतर बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने फोन पर बात करने या इसे हल करने से इनकार कर दिया। पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले किसी भी व्यक्ति को पीड़ा देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस को लोगों को रैलियों तक न पहुंचने देने का निर्देश दिया गया था और पुलिस की अत्यधिक सख्ती के कारण बसें रास्ते फंसी रह गईं.

यह दुखद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए पीएम का दौरा बाधित हो गया। लेकिन हम ऐसी घटिया मानसिकता को पंजाब की तरक्की में बाधक नहीं बनने देंगे और पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

बता दें कि, आज पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो साल बाद रैली होनी थी और यहां प्रधानमंत्री 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की घोषणा करने वाले थे.

हालांकि, सुरक्षा में चूक का हवाला देते हुए रैली रद्द करनी पड़ी। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पीएम मोदी का काफिला हुसैनीवाला में शहीदों के स्मारक से करीब 30 मिनट पहले एक फ्लाईओवर पर फंस गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाबCharanjit Singh Channiजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी