लाइव न्यूज़ :

पंजाब: फिरोजपुर के SSP हरमन हंस सस्पेंड, PM की सुरक्षा में चूक पर कार्रवाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2022 18:01 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली में भी शामिल नहीं हो सके। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को इस चूक की जवाबदेही तय करने और सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सरकार को पहले ही जानकारी दे दी गयी थी।गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस लौटने का निर्णय लिया गया।

चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में बुधवार को सड़क मार्ग से जाते समय ‘‘सुरक्षा में गंभीर चूक’’ होने के कारण एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे। दरअसल, कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया था।

इस बीच फिरोजपुर के एसएसपी हरमन हंस सिंह को संस्पेंड कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब में थे, जहां उनका फिरोजपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था। हालांकि, खराब मौसम ने उनके हेलिकॉप्टर को बठिंडा से रैली स्थल तक जाने से रोक दिया।

हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किमी दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो पाया गया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे। 

उनके काफिले ने लौटने का फैसला किया। इस घटना पर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार से इस चूक के लिए एक रिपोर्ट मांगी है और इसके लिए जिम्मेदार रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा है। गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक मोदी बुधवार सुबह पंजाब में बठिंडा पहुंचे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने वाले थे।

बारिश और खराब दृश्यता के कारण प्रधानमंत्री ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया। बयान के मुताबिक, ‘‘जब मौसम में सुधार नहीं हुआ तो निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाएंगे, जिसमें दो घंटे से अधिक समय लगता।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यक पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा के लिए रवाना हुए।’’ गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सुरक्षा में गंभीर चूक के बाद, प्रधानमंत्री के काफिले ने स्मारक पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए बिना लौटने का फैसला किया।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार