लाइव न्यूज़ :

विदेश से लौटते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, लाएंगे SC/ST एक्ट और POCSO से जुड़े अध्यादेश?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 21, 2018 11:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन के विदेश दौरे से लौटते ही कैबिनेट की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में इन दोनों मुद्दों से जुड़े अध्यादेश पेश किए जा सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अप्रैलः नरेंद्र मोदी सरकार के सामने इस वक्त दो बड़ी चुनौतियां हैं- पहली महिला सुरक्षा और दूसरा एससी-एसटी एक्ट से जुड़ा सुप्रीम कोर्ट का फैसला। देशभर में बलात्कार की वीभत्स घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। कठुआ, सूरत और अब इंदौर में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। लोग बलात्कारियों के लिए मौत की सजा मांग रहे हैं। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसको लेकर दलित संगठनों में आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन के विदेश दौरे से लौटते ही कैबिनेट की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में इन दोनों मुद्दों से जुड़े अध्यादेश पेश किए जा सकते हैं। यह बैठक 11: 30 बजे शुरू हुई।

यह भी पढ़ेंः- इंदौर में आठ महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी थी कि पोक्सो एक्ट में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि नए प्रावधान के मुताबिक 12 साल से कम उम्र की बच्ची से बलात्कार पर फांसी की सजा का प्रावधान किया जा सकता है। फिलहाल बलात्कार का दोषी पाए जाने पर पोक्सो एक्ट के तहत सात साल से उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः बेटी के जन्म पर अब मिलेगा 11,000 रुपये का फिक्स डिपॉजिट, ऐसे उठाएं फायदा

एससी-एसटी एक्ट को लेकर भी सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर करने में देरी की तो देशभर में दलित संगठन सड़कों पर उतर आए। इस मामले में भी अध्यादेश लाकर पूर्व की स्थिति को बरकरार रखा जा सकता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएससी-एसटी एक्टरेपयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज