लाइव न्यूज़ :

यूं ही प्रियंका चोपड़ा नहीं हैं ग्लोबल स्टार, इस मामले में पीएम मोदी के हैं बराबर

By भाषा | Updated: August 23, 2018 23:54 IST

टवर्किंग प्लेटफार्म लिंक्डइन ने बाद में स्पष्ट किया कि यह सूची किसी तरह की रैंकिंग पर आधारित नहीं है, बल्कि यह ऐसे लोगों की सूची है जिनका प्रोफाइल अन्य लोगों द्वारा अधिक बार देखा गया है। 

Open in App

मुंबई, 23 अगस्त: पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफार्म लिंक्डइन ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शीर्ष दो लोगों में शामिल हैं जिनके बारे में सर्वाधिक जानकारी को देखा गया।  लिंक्डइन के पांचवें संस्करण ‘इंडियाज पावर प्रोफाइल 2018’ में बायोकॉन की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ, पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा, शियोमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन समेत अन्य शामिल हैं।पोर्टल ने बाद में स्पष्ट किया कि यह सूची किसी तरह की रैंकिंग पर आधारित नहीं है, बल्कि यह ऐसे लोगों की सूची है जिनका प्रोफाइल अन्य लोगों द्वारा अधिक बार देखा गया है। सालाना सूची में उन लोगों के नाम हैं जिनके ‘प्रोफाइल’ को सर्वाधिक पेशेवरों ने देखा। इसे आठ श्रेणियों... मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), वित्त, लिंक्डइन इनफ्लुएंशर, इंटरनेट, मानव संसाधन, विपणन तथा विज्ञापन तथा हाल में पेश सामाजिक प्रभाव श्रेणी... में रखा गया है लिंक्ड इन 2017-18 के बीच देखी गयी पृष्ठभूमि के आधार पर शीर्ष 73 पेशेवरों की सूची तैयार की है। ये पेशेवर उद्योग विशेषज्ञ हैं, जो प्रभावशाली पेशेवर ब्रांड तथा जनमत को प्रभावित करने वाले नेता बने।इस साल दइंटरनेट और प्रौद्योगिकी श्रेणियों में फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिन्नी बंसल, एच एंड एम इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक जे एनोला, मिन्त्रा तथा जाबोंग के सीईओ अनंत नारायणन के नाम पहली बार शामिल किये गये हैं।वहीं महिलाओं में नासकॉम की अध्यक्ष देवज्ञानी घोष (प्रौद्योगिकी), गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की चेयरपर्सन निसाबा गोदरेज तथा लिटिल ब्लैक बुक की सीईओ और संस्थापक सुचिता सालवान (इंटरनेट) शामिल हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानरेंद्र मोदीलिंक्डइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें