लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की बुक को PM मोदी ने किया लॉन्च, मनमोहन सिंह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

By भारती द्विवेदी | Updated: September 2, 2018 13:15 IST

वेंकैया नायडू की किताब 'मूविंग आन मूविंग फारवर्ड, ए इयर इन ऑफिस' में 245 पेज हैं, जिसमें उन्होंने शब्दों और फोटो के जरिए अपना अनुभव साझा किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के किताब 'मूविंग आन मूविंग फारवर्ड, ए इयर इन ऑफिस' को लॉन्च किया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बतौर राज्यसभा सभापति अपने कार्यकाल के साल पूरे होने पर ये किताब लिखी है।

किताब लॉन्च के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली मौजूद भी मौजूद थे। उपराष्ट्रपति नायडू ने अपनी किताब में राज्यसभा सभापति के रूप में अपने एक साल के कार्यकाल का जिक्र किया है। इसके अलावा में इसमें न्यू इंडिया मिशन का भी जिक्र किया है। 

किताब लॉन्च के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है- 'अटल जी वेंकैया नायडू जी को मंत्रालय देना चाहते थे। तब नायडू जी ने कहा 'मैं ग्रामीण विकास मंत्री बनना चाहता हूं।' मोदी ने आगे कहा कि नायडू दिल से किसान हैं। उन्होंने किसानों की भलाई और कृषि के लिए खुद को समर्पित किया।'

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है- 'उपराष्ट्रपति के तौर पर इन्होंने राजनीतिक और प्रशासनिक तजुर्बा लेकर आए हैं और वो उनके 1 साल में उनके आफिस में दिख रहा है। लेकिन अभी और बेहतर होना बाकी है। सितारों के आगे जहां और भी हैं, अभी इश्क के इम्तिहान और भी हैं।'

वहीं उपराष्ट्रपति ने अपनी किताब लॉन्च के मौके पर कहा है- 'मैं थोड़ा दुखी हूं कि संसद काम नहीं कर रही है जैसा इसे करना चाहिए। बाकी सभी चीजें आगे बढ़ रही हैं। वर्ल्ड बैंक, एडीबी, वर्ल्ड बैंक फोरम, जो भी रेटिंग वे दे रहे हैं वह उत्साहजनक है। सभी भारतीयों को आर्थिक मोर्चे पर जो भी बदलाव हो रहा है, उस पर गर्व होना चाहिए।'

वेंकैया नायडू की किताब 'मूविंग आन मूविंग फारवर्ड, ए इयर इन ऑफिस' में 245 पेज हैं, जिसमें उन्होंने शब्दों और फोटो के जरिए अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने किताब में 465 फोटो के माध्यम से अपनी विभिन्न कार्यक्रमों, यात्रा विवरण और विभिन्न सम्मेलनों को बताया है। साथ ही उन्होंने किताब में पहले दो सत्रों के ठीक से नहीं चल पाने को लेकर निराशा जताई है।

टॅग्स :वेंकैंया नायडूनरेंद्र मोदीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल