लाइव न्यूज़ :

'अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया', हवाई अड्डे के अधिकारियों से बोले पीएम मोदी

By विनीत कुमार | Updated: January 5, 2022 16:23 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब में काफिले के एक फ्लाईओवर पर काफी देर तक फंसे होने और फिर गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा चूक की बात कहे जाने के बाद विवाद कांग्रेस Vs भाजपा में तब्दील होता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द होने के बाद विवाद।गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पंजाब में पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है।पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर फंसने के बाद वापस बठिंडा एयरपोर्ट लौट गया।

बठिंडा: पीएम नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द होने और राज्य में प्रधानमंत्री की 'सुरक्षा में चूक' मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जहां मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पीएम मोदी ने बठिंडा लौटकर क्या कहा, इसकी जानकारी सामने आई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बठिंडा एयरपोर्ट के अधिकारिययों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पीएम मोदी ने हवाई अड्डे लौटने के बाद वहां मौजूद अधिकारियों से कहा- 'अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।'

गौरतलब है कि पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द होने के बाद भाजपा ने पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर हमला बोल दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी का काफिला जब फ्लाईओवर पर फंसा था तब सीएम चन्नी ने फोन पर बात करने से भी इनकार कर दिया था।

फिरोजपुर में बुधवार को पीएम मोदी की रैली थी। हालांकि इसे रद्द करना पड़ा। पीएम रैली स्थल तक नहीं पहुंच सके। मौसम खराब होने की वजह से पीएम का काफिला बठिंडा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर की बजाय सड़क मार्ग से निकला था।

पीएम मोदी को सबसे पहले हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक पहुंचना था। हालांकि, इसके करीब 30 मिनट पहले एक फ्लाईओवर पर पीएम का काफिला फंस गया। सड़क मार्ग को कुछ प्रदर्शनकारियों ने बंद कर रखा था।

गृह मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। मंत्रालय ने कहा कि प्रक्रिया के अनुसार राज्य सरकार तो सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए थी। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे काफिले का फंसना बड़ी सुरक्षा चूक है। इसके बाद पीएम के काफिले को सुरक्षा कारणों से वापस बठिंडा एयरपोर्ट लौटना पड़ा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाबCharanjit Singh Channiभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल