लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में किया नई शिक्षा नीति की विशेषताओं का उल्‍लेख, कहा- नौकरी करने वाला बनाने के बजाए नौकरी देने वाला बनाने पर है जोर

By सुमित राय | Updated: August 1, 2020 18:35 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्रों को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में 'नौकरी मांगने वाले' के बजाए 'नौकरी सृजन करने वाला' बनाने पर जोर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने नई शिक्षा नीति की विशेषताओं का उल्‍लेख करते हुए कहा कि नई नीति में 'नौकरी मांगने वाले' के बजाए 'नौकरी सृजन करने वाला' बनाने पर जोर दिया गया है। नई शिक्षा नीति में अंतर-विषय अध्ययन पर जोर दिया गया है, इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्र क्या सीखना चाहते हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में भारत को प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तेजी से बदलाव लाने होंगे। भारत की शिक्षा प्रणाली में अब व्यवस्थित सुधार हो रहा है, शिक्षा के प्रयोजन और विषय-वस्तु में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को बेहतर जीवन देने के लिए 'जीवन की सुगमता' का लक्ष्य हासिल करने में युवा वर्ग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीते सभी एडिशन में मुझको शामिल होने का अवसर मिला है। आपको जानने, सुनने और समझने का अवसर मिला है। आज मैं कह सकता हूं कि देश के युवा को देश की चुनौतियों से जोड़ने और उनके इनोवेट‍िव आधारित शल्‍यूशन तैयार करने के जिस लक्ष्‍य को लेकर हम चले थे। उसमें आप सभी युवा प्रतिभागियों ने बड़ा योगदान दिया है। इसमें हम कामयाब हुए हैं। 

यहां देखें पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा संबोधन

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के संकट काल में Smart India Hackathon 2020 का आयोजन ही बड़ी उपलब्‍ध‍ि की बात है। यदि बाढ़ पर नियंत्रण के लिए हम कोई तकनीक विकसित कर पाएं तो यह बहुत बड़ी कामयाबी होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज