लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बताया, 2022 तक किसानों की आय कैसे होगी दोगुनी?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 2, 2018 10:01 IST

NAMO App के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में बताई किसानों से जुड़ी ये प्रमुख बातें...

Open in App

नई दिल्ली, 02 मईः भारतीय जनता पार्टी नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के जरिए संबोधित किया। अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी किसानों के प्रति असंवेदनशील है। कांग्रेस सेवा नहीं बल्कि किसानों के नाम पर राजनीति करती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का भी रोडमैप बताया। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजिए)

बिदार किसान मोर्चा के जिला सचिव अभिमन्यु नारिगुडे ने पीएम मोदी से पूछा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कैसे हो जाएगी? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहला काम विश्वास से बोलिए कि 2022 में किसान की आय दोगुना करके रहेंगे। किसान की आय बढ़ाने के लिए सरकार चार अलग-अलग स्तर पर फोकस कर रही हैः-1. फसल की लागत कम किया जा सके2. फसल की उचित कीमत मिले3. फसल की बर्बादी कैसे रोका जाए4. किसानों की अतिरिक्त आय कैसे हो

पीएम मोदी के किसान मोर्चा संबोधन की अन्य खास बातेंः-

- किसानों के प्रति कांग्रेस हमेशा भाषणों में सहानुभूति दिखाती है। लेकिन असलियत में वो असंवेदनशील है। अन्नदाता की सेवा करना बहुत बड़ा सौभाग्य होता है। कांग्रेस सेवा नहीं किसानों के नाम पर राजनीति करती है। किसान मोर्चा के सदस्यों को कांग्रेस को बेनकाब करना चाहिए।

- केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। येदियुरप्पा अपने अनुभव के साथ इसमें मदद करेंगे। जो काम 25-30 साल से अटका हुआ था उसे हमने 25-30 महीने में पूरा कर दिया। प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, किसान फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं ने किसानों को सहारा दिया है।

- बहुतायत में निकलने वाले खर-पतवार को भी किसानों की आय से जोड़ने का काम किया जा रहा है। बांस से किसानों की होने वाली आय को देखते हुए सरकार ने पुराना कानून बदल दिया है। 

- हमारे देश में लकड़ी का जितना उत्पादन होता है वो आवश्यकता से बहुत कम है। हर साल करोड़ों डॉलर खर्च करके हम लकड़ी बाहर से लाते हैं। किसान को अपने खेत में ऐसे पेड़ लगाने की आजादी हो जिसे वो अपनी आवश्यकता के अनुसार काट सके। हर मेड़ पर पेड़। 

- पहले 1500 करोड़ रुपये में किसानों की योजना के गीत गाए जाते थे उसे हमने 30 हजार करोड़ कर दिया है। चुनाव तो आएंगे और जाएंगे। लेकिन मेरा किसान और ग्रामीण सामर्थ्यवान बने इसकी कोशिश की जा रही है।

- आने वाले दिनों में महिला मोर्चा, एससी-एसटी मोर्चा से भी बात करेंगे। जिस कर्नाटक में किसानों को योगी कहा गया है कि मैं ऐसे सभी किसान योगियों को प्रणाम करता हूं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीकिसान आत्महत्या
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल