लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से मिलने के लिए कश्मीर से दिल्ली पैदल आ रहा शख्स , कहा- बस एक बार मुलाकात हो जाए, तो..

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 23, 2021 09:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बहुत बड़े प्रशंसक उनसे मिलने के लिए श्रीनगर से दिल्ली तक की पैदल कर रहे हैं ताकि उनसे मुलाकात कर सके । वह 200 किलोमीटर पैदल चलकर ऊधमपुर पहुंचे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी से मिलने के लिए श्रीनगर से दिल्ली तक पैदल यात्रा कर रहा है शख्स फहीम नजीर शाह ने कहा कि पीएम से मिलना मेरा सपना है उन्होंने कहा कि मैने कई बार कोशिश की लेकिन पीएम से मिल नहीं पाया

दिल्ली : फहीम नजीर शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए श्रीनगर से पैदल चलकर दिल्ली पहुंचना चाहते हैं ताकि वह पीएम से एक बार मिल सके । वह इस उम्मीद में 815 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रहे हैं कि शायद ऐसा करने से पीएम मोदी का ध्यान उनकी ओर जाए । 

पीएम के बड़े प्रशांसक है शाह

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पार्ट-टाइम इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करने वाले 28 वर्षीय शाह ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं ।" रविवार को उन्होंने 200 किमी से अधिक चलने के बाद वह उधमपुर पहुंचे । उन्होंने कहा, "मैं उनसे  मिलने के लिए पैदल दिल्ली जा रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करूंगा। प्रधानमंत्री से मिलना मेरा सपना है।" हालांकि अपने पिछले प्रयासों में वह पीएम से नहीं मिल पाए थे । 

श्रीनगर के शालीमार इलाके के निवासी  शाह ने दो दिन पहले अपनी यात्रा शुरू की थी । हालांकि वह बीच-बीच में कई जगह पर छोटे-छोटे ब्रेक लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार वह प्रधानमंत्री से जरूर मिल पाएंगे । 

शाह ने बताया कि वह चार वर्षों से सोशल मीडिया पर पीएम को फॉलो कर रहे हैं और उनके सभी भाषण और कार्यों ने मेरे दिल को छू लिया है । उन्होंने कहा कि एक बार प्रधानमंत्री भाषण दे रहे थे तभी आजान होने लगी और यह सुनकर वह रुक गए, जिससे वह मौजूद लोग भी चकित हो गए । पीएम मोदी की इस बात ने मेरे दिल को छू लिया और मैं उनका प्रशंसक बन गया । 

शाह ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में पीएम से मिलने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन संभव नहीं हो पाया । जम्मू-कश्मीर दौरे पर भी उनके सुरक्षाकर्मियों ने मुझे उनसे मिलने नहीं दिया । उन्होंने कहा कि वह पीएम से मिलकर शिक्षित और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं और केंद्र शासित प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर चर्चा करना चाहते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीSrinagarजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज