लाइव न्यूज़ :

6 किमी लंबे रोड शो में वाराणसी के इन रास्तों से गुजरेंगे पीएम मोदी, जानिए दो दिन का पूरा कार्यक्रम

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 25, 2019 09:17 IST

Lok Sabha Elections 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (25 अप्रैल) को वाराणसी में रोड शो करेंगे और शुक्रवार (26 अप्रैल) को नामांकन दाखिल करेंगे। जानें उनके दो दिवसीय वाराणसी दौरे का पूरा शिड्यूल...

Open in App
ठळक मुद्दे2019 चुनाव के लिए पीएम मोदी ने एकबार फिर वाराणसी को ही अपना चुनावी क्षेत्र बनाया है।पीएम मोदी वाराणसी में 6 किमी लंबा मेगा रोड शो करेंगे जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत एनडीए के भी कई दिग्गज मौजूद रहेंगे।

'मैं यहां आया नहीं हूं, मुझे मां गंगा ने बुलाया है'... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 लोकसभा चुनाव में यह बात कही थी। अब 2019 चुनाव के लिए एकबार फिर उन्होंने वाराणसी को ही अपना चुनावी क्षेत्र बनाया है। पीएम मोदी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। शुक्रवार (26 अप्रैल) को पीएम मोदी नामांकन दाखिल करेंगे लेकिन उससे पहले उन्होंने वाराणसी में शक्ति प्रदर्शन का फैसला किया है। गुरुवार (25 अप्रैल) को पीएम मोदी वाराणसी में 6 किमी लंबा मेगा रोड शो करेंगे जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत एनडीए के भी कई दिग्गज मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी के दो दिन का पूरा कार्यक्रम

गुरुवार दोपहर दो बजे पीएम मोदी वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी जाएंगे। वहां दोपहर तीन बजे लंका में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पीएम मोदी का मेगा रोड शो शुरू होगा। लंका से गोदोलिया होते हुए दशाश्वमेघ घाट तक यह करीब 6 किमी लंबा रोड शो होगा। बीजेपी ने पूरे रोड शो में दौरान 101 'वेलकम प्वाइंट' बनाए हैं। इन्हें स्थानीय बीजेपी विधायक संचालित करेंगे। बीजेपी को इस रोड शो में करीब 6 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

रोड शो समाप्त करने के बाद पीएम मोदी दशाश्वमेघ घाट की 'गंगा आरती' में भाग लेगें। वो काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन करेंगे। आरती के बाद वो होटल में क्षेत्र के 3000 प्रभावशाली लोगों से संवाद करेंगे।

26 अप्रैल की सुबह पीएम मोदी काल भैरव मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के संवाद की योजना है। इसके बाद वो अपना नॉमिनेशन दाखिल करने के लिए कचेहरी जाएंगे। वाराणसी में आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होंगे।

इन दिग्गजों के मौजूद रहने की उम्मीद

पीएम मोदी के रोड शो में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण के मौजूद रहने की उम्मीद है। इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी पीएम मोदी के वाहन के पीछे अलग-अलग वाहनों में मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा एनडीए के भी कई दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है। इनमें शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बाद, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, जेडीयू के नीतीश कुमार, लोजपा के राम विलास पासवान शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीवाराणसीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज