लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी केदारनाथ की पवित्र गुफा में रातभर करेंगे योग साधना, मीडिया को किया बैन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 18, 2019 17:57 IST

मीडिया द्वारा पीएम मोदी से अनुरोध करने पर शुरुआत में कुछ तस्वीरें लेने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब गुफा के आसपास के क्षेत्र में किसी भी मीडिया कर्मी को तस्वीर लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इसके बाद अब वे 12000 फीट ऊंची ध्यान गुफा में ध्यान (मेडिटेशन) कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम मोदी गुफा के अंदर कल सुबह तक ध्यान करेंगे। मीडिया द्वारा पीएम मोदी से अनुरोध करने पर शुरुआत में कुछ तस्वीरें लेने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब गुफा के आसपास के क्षेत्र में किसी भी मीडिया कर्मी या अन्य व्यक्तियों को तस्वीर लेने की अनुमति नहीं दी गई।

 

पीएम मोदी रविवार को वे बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए जाएंगे। पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे केदारनाथ पहुंचे थे। पीएम मोदी की पांच साल में यह चौथी केदारनाथ यात्रा है। पीएम गढ़वाली पोशाक में और पहाड़ी टोपी पहने हुए केदारनाथ पहुंचे और सबसे पहले मंदिर में जाकर रूद्राभिषेक किया।

गढ़वाली पोशाक में केदारनाथ पहुंचे थे मोदीपीएम मोदी हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे थे। उन्होंने गढ़वाली पोशाक पहन रखी थी और माथे पर टोपी थी। साथ ही उन्होंने हाथ नें एक छड़ी भी पकड़ रखी थी। पूजा के बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ में विकास कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों से इस बारे में बात की। केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। पीएम के केदारनाथ दौरे को देखते हुए पहले ही सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई थी। 

एक दिन पहले ही शुक्रवार शाम ऐसी रिपोर्ट आई थी कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार और रविवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने की अनुमति दे दी है। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग रविवार 19 मई को है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। पीएम मोदी इससे पहले 2017 में कपाट खुलने के मौके पर पर भी प्रथम भक्त के तौर पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेदारनाथमोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल