लाइव न्यूज़ :

PM Modi Varanasi: 'काशी और यूपी के नौजवान नशेड़ी हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दिया जवाब

By धीरज मिश्रा | Updated: February 23, 2024 15:59 IST

PM Modi Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बनारस के दौरे पर थे। पीएम ने यहां पर 13000 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम ने इस दौरान राहुल गांधी का नाम लिए बगैर जोरदार निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने कहा जिनके अपने होश ठिकाने पर नहीं हैं वह मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैंराहुल ने कहा था कि यहां के युवा शराब पीते हैं, नशा करते हैं दिन में 8 घंटे मोबाइल में वीडियो देखते हैंये अपने परिवार और वोटबैंक से बाहर देख नहीं सकते, सोच नहीं सकते

PM Modi Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बनारस के दौरे पर थे। पीएम ने यहां पर 13000 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम ने इस दौरान राहुल गांधी का नाम लिए बगैर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शाही परिवार के युवराज का कहना है कि काशी और यूपी के नौजवान नशेड़ी हैं।

यह बयान वह काशी की धरती पर आकर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनके अपने होश ठिकाने पर नहीं हैं वह मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं। मालूम हो कि राहुल गांधी बीते कुछ दिनों पहले बनारस की धरती पर आए थे। राहुल ने कहा था कि यहां के युवा शराब पीते हैं, नशा करते हैं दिन में 8 घंटे मोबाइल में वीडियो देखते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि हर लाभार्थी को शत-प्रतिशत लाभ। मोदी लाभार्थियों के सैचुरेशन की गारंटी दे रहा है, तो यूपी ने भी सारी सीटें मोदी को देने का निर्णय किया है। यानी इस बार यूपी शत-प्रतिशत सीटें एनडीए के नाम करने वाला है। ये अपने परिवार और वोटबैंक से बाहर देख नहीं सकते, सोच नहीं सकते।

तभी तो हर चुनाव के दौरान साथ आते हैं और जब परिणाम ‘निल बटे सन्नाटा’ आता है तो ये एक-दूसरे को गाली देते हुए अलग हो जाते हैं। इस बार तो इनको जमानत बचाने के लिए ही बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। आजकल तो इनके गुस्से का, इनकी बौखलाहट का एक और भी कारण है। इनको काशी और अयोध्या का नया स्वरूप बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। ये अपने भाषणों में राम मंदिर को लेकर कैसी-कैसी बातें करते हैं। मैं ये नहीं जानता था कि कांग्रेस को प्रभु श्रीराम से इतनी नफरत है।

मोदी को गाली देते-देते तो इन्होंने 2 दशक बिता दिए और अब ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन पर, यूपी के नौजवानों पर ही ये लोग अपना निराशा निकाल रहे हैं। पीएम ने कहा कि अरे घोर परिवारवादियों काशी का, यूपी का नौजवान तो विकसित यूपी बनाने में जुटा है, अपना समृद्ध भविष्य लिखने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा है। 6 दशक के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने यूपी को विकास में पीछे रखा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी