लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: नतीजों के सामने आने के बाद पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान, ट्वीट कर कहा.....

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2022 18:18 IST

गुजरात चुनाव में भाजपा की लगभग जीत को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ‘‘यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बगैर संभव नहीं था। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की वास्तविक मजबूती हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात चुनाव के नतीजों के बीच पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर चुनाव में जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया है। ऐसे में पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस जीत का पूरा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है।

गुजरात चुनाव: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत पर वहां की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया है। 

आपको बता दें कि गुजरात में लगातार सातवीं बार सत्ता में आने की प्रबल संभावनाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचने जा रही है और दो-तिहाई सीट हासिल कर सकती है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उसके हाथ से सत्ता छीन सकती है।

जीत की ओर बढ़ने पर पीएम मोदी ने क्या ट्वीट किया

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव के नतीजे लगातार आ रहे है। ऐसे में भाजपा एक बार फिर से गुजरात में जीत हासिल करते हुए दिख रही है। ऐसे में भारी बढ़त और जीत की कड़ी संभावना को देखते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। 

इस पर बोलते हुए मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उनके मुताबिक गुजरात भाजपा का हर एक कार्यकर्ता चैंपियन है। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बगैर संभव नहीं था। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की वास्तविक मजबूती हैं।’’ 

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘‘धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत सारी भावनाओं से भर गया हूं। लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि विकास की यह गति और तेजी से जारी रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।’’ 

भाजपा 27 साल से लगातार गजरात में सत्ता में है

भाजपा के शासन वाले दोनों राज्यों में मतगणना के अब तक के रुझान दिखाते हैं कि गुजरात की 182 सीटों में से भाजपा 93 सीटों पर जीत चुकी है और 64 पर आगे है। भाजपा की कुल वोट प्रतिशत में करीब 53 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 

वह 2002 में 127 सीट जीतने के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ सकती है जब नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले 1985 में कांग्रेस ने राज्य में 149 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था जब माधव सिंह सोलंकी मुख्यमंत्री बने थे। ऐसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पार्टी की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और वह 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि पटेल अहमदाबाद की घाटलोदिया सीट से 1.92 लाख मतों के अंतर से जीत गए। गुजरात चुनाव में करीब 30 रैलियों को संबोधित करने वाले प्रधानमंत्री मोदी की जनता के बीच स्वीकार्यता का लाभ उठाते हुए भाजपा एक बार फिर सत्ता-विरोधी लहर को पार करने जा रही है। वह 1995 से लेकर अब तक 27 साल लगातार पश्चिमी राज्य की सत्ता में रही है।  

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार