लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी आज करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, महज 3.5 घंटे में तय होगी गाजीपुर से लखनऊ की दूरी

By रुस्तम राणा | Updated: November 16, 2021 10:40 IST

एयर शो के दौरान मिराज 2000 और सुखोई-30 एमकेआई विमान आपातकालीन हवाई पट्टी पर कई टेक ऑफ और लैंडिंग करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस कार्यक्रम में वायुसेना दिखाएगी अपने करतबमहज 3.5 घंटे में तय होगी गाजीपुर से लखनऊ की दूरी

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में स्थित करवाल खीरी पूर्वांचल में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम लगभग दोपहर 1:30 बजे होगा।

हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पहुंचेंगे पीएम मोदी

340 किलोमीटर के इस लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पहुंचेंगे। योगी सरकार के द्वारा पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से शुरू होकर गाजीपुर तक जाता है। 

एक्सप्रेस-वे में हो सकती है लड़ाकू विमान की लैंडिंग

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में वायुसेना का हैरतअंगेज एयर शो भी होगा। सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे पर तकरीबन 3.2 किलोमीटर लंबा एयरस्ट्रिप तैयार किया गया है, जहां पर आपात स्थिति में भारतीय वायुसेना लड़ाकू विमान की लैंडिंग करा सकती है।

वायुसेना दिखाएगी करतब

एयर शो के दौरान मिराज 2000 और सुखोई-30 एमकेआई विमान आपातकालीन हवाई पट्टी पर कई टेक ऑफ और लैंडिंग करेंगे। बता दें कि, यह एक्सप्रेसवे देश भर में लड़ाकू विमानों के लिए आपातकालीन लैंडिंग सुविधाएं विकसित करने की सरकार की योजना का हिस्सा है।

महज 3.5 घंटे में तय होगी गाजीपुर-लखनऊ की दूरी

यह राज्य के लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुलतानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिले की सीमाओं से होकर गुजरेगा। छह लेन के इस एक्सप्रेसवे का विस्तार आठ लेन तक किया जा सकेगा। इससे लखनऊ से गाजीपुर की यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर 3.5 घंटे हो जाएगा।

22,500 करोड़ रुपए की लागत से बना है एक्सप्रेस-वे

एक्सप्रेस-वे में सात बड़े पुल, सात रेलवे ओवरब्रिज, 114 छोटे पुल और 271 अंडर पास होंगे। इस एक्सप्रेस-वे को तैयार करने में 22,500 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में अहम भूमिका अदा करेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार