लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी करेंगे धुआंधार सभाएं, बनाएंगे भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2025 19:10 IST

प्रधानमंत्री की ये रैलियां अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी। पीएम मोदी इस रैली से भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपनी पहली तीन रैलियां 23 अक्टूबर को करेंगे।

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन खत्म होने के साथ ही एनडीए की चुनावी सभाएं शुरू हो गई है। इस बीच भाजपा ने पीएम मोदी की सभाओं की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 12 जनसभाओं का जिक्र किया गया है। प्रधानमंत्री की ये रैलियां अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी। पीएम मोदी इस रैली से भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपनी पहली तीन रैलियां 23 अक्टूबर को करेंगे।

पीएम मोदी आगामी 23 अक्टूबर को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। जिसमें एक सभा सासाराम  में होना है। यहां उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा एनडीए की उम्मीदवार हैं। वहीं इसके साथ भागलपुर और गया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन रैलियों में प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की उपलब्धियों, बिहार में विकास योजनाओं और राज्य के लिए केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है, उसको जनता के सामने रखेंगे। 

इसके बाद 28 अक्टूबर को पीएम मोदी की तीन और रैलियां निर्धारित हैं। वे इस दिन पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में जनता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इन सभाओं में मोदी रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी योजनाओं पर बात करेंगे। अगले चरण में 1 नवंबर को प्रधानमंत्री पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और छपरा में रैलियां करेंगे। 

इन इलाकों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में बड़ी संख्या में जनता के जुटने की संभावना है। अंतिम चरण में 3 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया में चुनावी सभाएं करेंगे। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 150 से ज्यादा जनसभाएं की थी। उनसे अधिक सिर्फ तेजस्वी यादव ने सभाएं की थी। ऐसे में इस बार मोदी की 100 के करीब सभाओं की उम्मीद की जा रही है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीBJPबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल