लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने पहली बार कन्हैया लाल की नृशंस हत्या पर बात की, चित्तौड़गढ़ की रैली में किया जिक्र

By रुस्तम राणा | Updated: October 2, 2023 18:42 IST

कन्हैया लाल एक हिंदू दर्जी था, जिसे 28 जून, 2022 को पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और पैगंबर मुहम्मद पर उनकी कथित निंदनीय टिप्पणियों का समर्थन करने के लिए मोहम्मद रियाज़ और ग़ौस मोहम्मद नामक दो इस्लामवादियों ने सिर कलम कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कन्हैया लाल की हत्या को लेकर राजस्थान राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना कीउन्होंने कहा, जिस राजस्थान में शत्रु पर भी छल से वार न करने की परंपरा है, उस धरती पर इतना बड़ा पाप हुआबोले- हत्यारे कपड़े सिलवाने के बहाने आते हैं और फिर बेखौफ होकर दर्जी की गर्दन काट देते हैं और फिर शान से वीडियो वायरल कर देते हैं

चित्तौड़गढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलीबार सार्वजनिक मंच पर राजस्थान में हुई दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की बात की। पीएम मोदी ने कन्हैया लाल की हत्या को लेकर राजस्थान राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना की। पीएम मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “क्या आपने कभी ऐसा कुछ सोचा था जो उदयपुर में हुआ था? जिस राजस्थान में शत्रु पर भी छल से वार न करने की परंपरा है, उस धरती पर इतना बड़ा पाप हुआ, हत्यारे कपड़े सिलवाने के बहाने आते हैं और फिर बेखौफ होकर दर्जी की गर्दन काट देते हैं और फिर शान से वीडियो वायरल कर देते हैं और कांग्रेस सरकार उसमें भी वोट बैंक के बारे में चिंतित है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दुनिया की नजरों में राज्य की छवि खराब कर दी है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने राजस्थान की वीर भूमि की कैसी छवि दुनिया के सामने पेश की है? राजस्थान में कोई भी त्यौहार शांतिपूर्वक मनाना संभव नहीं है। कोई नहीं जानता कि कब दंगे भड़क उठेंगे या कब कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।''

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में एक ऐसा माहौल स्थापित किया है जिसमें आम व्यक्ति को अपने जीवन की चिंता है, व्यापारी को अपने व्यवसाय की चिंता है, और कार्यकर्ता को अपनी नौकरी की चिंता है। पीएम मोदी ने भाषण में कहा, “इस विकास विरोधी माहौल को बदलना होगा। चाहे दंगाई हों या अपराधी, केवल भाजपा सरकार ही इसे ठीक कर सकती है और यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।''

कन्हैया लाल एक हिंदू दर्जी था, जिसे 28 जून, 2022 को पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और पैगंबर मुहम्मद पर उनकी कथित निंदनीय टिप्पणियों का समर्थन करने के लिए मोहम्मद रियाज़ और ग़ौस मोहम्मद नामक दो इस्लामवादियों ने सिर कलम कर दिया था। उदयपुर के मालदास स्ट्रीट में सिलाई की दुकान चलाने वाले कन्हैया लाल पर ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने हमला किया था। पिछले साल जून में लाल की बेरहमी से हत्या करने के बाद दोनों अपनी बाइक से मौके से भाग गए थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थानराजस्‍थान चुनावनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज