लाइव न्यूज़ :

टेस्ला की भारत में एंट्री से पहले पीएम मोदी ने एलन मस्क से बात की, जानिए दोनों के बीच क्या हुई चर्चा

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2025 17:41 IST

मोदी ने एक्स पर लिखा, "एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें इस वर्ष की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हुई बैठक के दौरान चर्चा किए गए विषय भी शामिल थे।"

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से विभिन्न मुद्दों पर बात कीउन्होंने कहा, हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा कीबैठक के दौरान अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से विभिन्न मुद्दों पर बात की, जिनमें इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों के बीच चर्चा के विषय भी शामिल थे। मोदी ने एक्स पर लिखा, "एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें इस वर्ष की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हुई बैठक के दौरान चर्चा किए गए विषय भी शामिल थे।"

पीएम मोदी ने कहा, “हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।” मोदी ने फरवरी में अपनी दो दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान एलन मस्क से मुलाकात की थी, जिनके व्यापारिक साम्राज्य में टेस्ला और स्पेसएक्स शामिल हैं।

स्पेसएक्स के सीईओ अपने तीन बच्चों के साथ ब्लेयर हाउस पहुंचे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति का अतिथिगृह है, जहां प्रधानमंत्री ठहरे थे। बैठक के बाद मोदी ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने एलन मस्क के साथ बैठक के दौरान अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल