लाइव न्यूज़ :

'PM मोदी करें मंदिर और मस्जिद का शिलान्यास, मस्जिद का रखा जाए इमाम-ए-हिंद मस्जिद नाम'

By भाषा | Updated: November 13, 2019 18:12 IST

अयोध्या सद्भावना समन्वय समिति के अध्यक्ष पंडित अमरनाथ मिश्रा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वह अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का शिलान्यास करें।

Open in App

हिंदू समुदाय के एक संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर के शिलान्यास और मुस्लिम समुदाय को अयोध्या में दी जाने वाली जमीन पर मस्जिद की आधारशिला रखने का अनुरोध करते हुए कहा है कि मस्जिद का नाम इमाम-ए- हिंद मस्जिद रखा जाना चाहिए।

अयोध्या सद्भावना समन्वय समिति के अध्यक्ष पंडित अमरनाथ मिश्रा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वह अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का शिलान्यास करें।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से यह भी निवेदन किया गया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार मुस्लिम समुदाय को दी जाने वाली जमीन पर जो मस्जिद बनाई जाए उसकी आधारशिला भी मोदी ही रखें, क्योंकि मुसलमान भगवान राम को 'इमाम-ए-हिंद' कहते हैं इसलिए मस्जिद का नाम भी इसी पर रखा जाना चाहिए।

मिश्रा ने बताया कि मुसलमानों को जो 5 एकड़ जमीन दी जाएगी उनका सुझाव है कि उसमें 'स्कूल ऑफ पीस' का भी निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्मोही अखाड़ा अयोध्या मामले को चुनौती देने की कोशिश कर सकता है अगर वह ऐसा करता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलानरेंद्र मोदीअयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल